श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लोकसभा चुनाव 2024: आज अमेठी का रण संभालेगीं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi | Rahul Gandhi | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज अमेठी लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगी। कांग्रेस ने यहां से केएल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें, प्रियंका गांधी 18 मई तक रायबरेली और अमेठी में डेरा डाली हुई हैं। वह आज शाम अमेठी पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। यूपी की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी और कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली रायबरेली सीट पर कांग्रेस जीत का परचम लहराने का पुरज़ोर प्रयास कर रही है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है। कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा को मैदान में उतारा है। साल 2019 के चुनाव में अमेठी सीट पर भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा दिया था। इस बार प्रियंका गांधी खुद पार्टी का जिम्मा अपने कंधों पर उठाए चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। वह गुरुवार को अमेठी पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

बता दें, प्रियंका गांधी ने रायबरेली से अपने भाई राहुल गांधी को जिताने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा है कि वह दोनों सीटों पर मतदान होने तक नुक्कड़ सभाएं करेंगी और घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगी। इतना ही नहीं, बूथ प्रबंधन से लेकर संपर्क तक, सबकुछ प्रियंका गांधी ही संभालेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दोनों जिलों के लगभग 200 से 300 गांवों में प्रचार अभियान करेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका गांधी अमेठी में नुक्कड़ सभाएं करेंगी, जिसके लिए उनकी टीम की ओर से कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। वह कुछ इलाके में रोड शो भी कर सकती हैं। कार्यक्रम के मुताबिक, प्रियंका गांधी स्वतंत्रता सेनानियों और लंबे समय से गांधी परिवार से ताल्लुक रखने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात कर सकती हैं। इसके जरिए पुराने संबंधों को एक बार फिर मजबूत करने की कोशिश की जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?