श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लोकसभा चुनाव 2024: अमेठी और रायबरेली में प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi | Lok Sabha Election 2024 | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव का प्रचार जिम्मा उठा लिया है। वह सोमवार को कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार करेंगी। प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी में मतदान तक करीब 200 से ज्यादा गांवों में प्रचार अभियान करेंगी।

कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट रायबरेली और अमेठी पर लंबे समय तक सस्पेंस बनाए रखने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मैदान में उतारा है। वहीं, अमेठी से पार्टी के सबसे करीबी किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने बहुमत हासिल करने के लिए चुनाव अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने स्वयं चुनाव प्रचार का जिम्मा अपने कंधों पर उठा लिया है।

प्रियंका गांधी मे उठाया चुनाव प्रचार का जिम्मा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने रायबरेली से अपने भाई राहुल गांधी को जिताने के लिए संकल्प लिया है। उन्होंने कहा है कि वह दोनों सीटों पर मतदान होने तक नुक्कड़ सभाएं करेंगी और घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेंगी। इतना ही नहीं, बूथ प्रबंधन से लेकर संपर्क तक, सबकुछ प्रियंका गांधी ही संभालेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दोनों जिलों के लगभग 200 से 300 गांवों में प्रचार अभियान करेंगी।

दरअसल, कांग्रेस ने लंबे समय के सस्पेंस के बाद शुक्रवार को रायबरेली और अमेठी से उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें, यूपी की रायबरेली और अमेठी सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। अब देखना यह है कि कौन सी राजनीतिक पार्टी इन दोनों सीटों पर जीत का परचम लहराती है। जहां एक और भाजपा मिशन 80 के संकल्प को पूरा करने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को जिताने का संकल्प लिया है। रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होना है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी