श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

शिवपाल यादव के बेटे की राजनीति में एंंट्री, आज दाखिल करेंगे नामांकन

Lok Sabha Election 2024 | Aditya Yadav | shreshth uttar pradesh |

Aditya Yadav File Nomination: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां चरम पर है। वहीं, चुनाव से पहले कुछ प्रत्याशी भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों में भी पहुंच रह हैं। इसी बीच सोमवार यानी आज शिवपाल यादव के बेटे और बदायूं से सपा प्रत्याशी आदित्य यादव नामांकन दाखिल करने से पहले शिव मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूजा-पाठ कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया ।

बदायूं लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे शिवपाल यादव के बेटे और सपा प्रत्याशी आदित्य यादव आज अपना नामांकन करेंगे, जिसको लेकर समाजवादी पार्टी ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नामांकन में आदित्य यादव के साथ शिवपाल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के अलावा कई और बड़े चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन, इससे पहले आदित्य यादव शहर के बिरुआड़ी मंदिर में भगवान शंकर का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जंयती के दिन 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसी लिस्ट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव का टिक्ट काटकर बदायूं सीट से आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाया है। इसी के चलते यादव परिवार के एक और सदस्य की राजनीति में एंट्री हो गई है। आदित्य यादव पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

यादव परिवार के कौन-कौन से सदस्य चुनावी मैदान में उतरे

आदित्य के अलावा यादव परिवार के कई सदस्य चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। आइए जानते हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार के किन-किन सदस्यों को लोकसभा चुनाव 2024 के रण में उतारा है। अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से टिकट दिया है। तो वहीं, चाचा और पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को फिरोजाबाद सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। फिरोजाबाद सीट से सपा प्रमुख ने भाई धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया है। वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि अखिलेश यादव खुद भी चुनावी मैदान में नजर आएंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा