श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

किशोरी लाल शर्मा का बड़ा बयान, बोले- भगवान राम ने BJP के लोगों को दी सजा

Amethi MP Kishori Lal Sharma targeted Modi government

मोदी सरकार 3.0 की शुरुआत हो चुकी है। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान उनके साथ ही 71 और सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। ऐसे में अब जहां एक तरफ कई लोग भाजपा को बधाई दे रहे हैं तो कई बीजेपी पर निशाना भी साध रहे हैं। इसी बीच अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा ने सरकार बना ली हो पर भाजपा की नैतिक हार हो चुकी है। वो अबकी बार 400 पार की बात करते थे लेकिन उससे काफी पीछे रह गए हैं।

किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि भगवान राम ने भाजपा के लोगों को सजा दी है। इन लोगों ने भगवान राम को चुनाव की वस्तु बना दिया था और अहंकार में राम को लाने की बात कहते थे। राम तो विश्व के कण-कण में हैं। भगवान राम थे, हैं और हमेशा रहेंगे। राम लाने वाली वस्तु नहीं हैं वो कण-कण में थे, हैं और रहेंगे।

दरअसल, किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी से स्मृति ईरानी को एक लाख 67 हजार 196 मतों से हराया है। कांग्रेस ने चौंकाते हुए गांधी परिवार के करीबी शर्मा को इस बार अमेठी से टिकट दिया था। इससे पहले राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी इस बार भी स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से चुनावी मैदान में उतरेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किशोरी लाल शर्मा को टिकट इसलिए दिया गया क्योंकि वो गांधी परिवार के सबसे नजदीकी लोगों में से एक हैं। शर्मा राजीव गांधी के करीबी थे, उन्हीं के साथ पहली बार अमेठी आए और तब से यहां के ही होकर रह गए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा