श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रायबरेली से हार रहे राहुल गांधी? जानें क्या कहता है एग्जिट पोल

Lok Sabha Election 2024 Raebareli: यूपी की रायबरेली सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, राहुल गांधी को बढ़त मिलती दिख रही है। इस हॉट सीट पर राहुल गांधी चुनाव जीत सकते हैं। बता दें, इस सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान हुआ था। कांग्रेस ने रायबरेली से नॉमिनेशन के आखिरी दिन राहुल गांधी के नाम का एलान किया था।
Rahul Gandhi | Congress | Raebareli | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024 Raebareli: लोकसभा चुनाव 2024 के सभी सात चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। अब सबकी नजर चुनाव के नतीजों पर टिकी है। वहीं, नतीजों को लेकर राजनीतिक दलों के साथ ही प्रत्याशियों की भी धड़कन बढ़ गई है। परिणाम क्या होगा, बाजी किसके हाथ आएगी, यह तो 4 जून को चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा। इसी बीच एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, फिर एक बार मोदी सरकार बनने का अनुमान है। हालांकि, आधिकारिक परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

चुनावी नतीजों के अलावा , सबकी नजरें देश की तमाम हॉट सीटों पर टिकी हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट शामिल है। कांग्रेस ने यहां से राहुल गांधी को मैदान में उतारा है। बता दें, पिछले कई वर्षो से इस सीट पर गांधी परिवार का कब्जा है। साल 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट से जीत दर्ज की थी। इस बार कांग्रेस ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी पर दांव लगाया है।

राहुल गांधी जीत सकते हैं चुनाव ?

यूपी की रायबरेली सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, राहुल गांधी को बढ़त मिलती दिख रही है। इस हॉट सीट पर राहुल गांधी चुनाव जीत सकते हैं। बता दें, इस सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान हुआ था। कांग्रेस ने रायबरेली से नॉमिनेशन के आखिरी दिन राहुल गांधी के नाम का एलान किया था। साल 2019 के आम चुनाव में यूपी की एकमात्र रायबरेली सीट ही कांग्रेस के कब्जे में आई थी। वहीं, पिछले चुनाव में राहुल गांधी यूपी की अमेठी सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार गए थे। इस बार कांग्रेस ने अमेठी से पार्टी के करीबी किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं, 2024 के आम चुनाव में राहुल गांधी के सामने यूपी में गांधी परिवार का अंतिम किला बचाने की चुनौती है।

यूपी की हॉट सीट रायबरेली वो सीट है, जो मोदी लहर के बाद भी कांग्रेस ने 2014 के आम चुनाव में जीती थी। इतिहास के पन्नों को पलट कर देखा जाए तो इस सीट पर 66 वर्षो से कांग्रेस के सांसद रहे हैं। देश के पहले लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट पर फिरोज गांधी चुनाव लड़े थे। उन्होंने 1952 से 1957 तक इस सीट की कमान संभाली। फिरोज गांधी से लेकर इंदिरा गांधी, अरुण नेहरू और सोनिया गांधी ने इस सीट पर जीत हासिल की है। साल 2004, 2009, 2014 और 2019 के चुनाव में सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट पर कब्जा जमाया हुआ था, लेकिन चार बार की सांसद रहीं सोनिया गांधी ने 2024 के चुनाव में अपने बेटे राहुल गांधी को रायबरेली से उम्मीदवार बनाया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा