श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अखिलेश ने संविधान हाथ में लेकर ली शपथ तो अरुण गोविल के पहुंचते ही लगे ये नारे…


18वीं लोकसभा के लिए उत्तर प्रदेश के सांसदों ने मंगलवार, 25 जून को शपथ ली। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने हाथों में संविधान की किताब लेकर शपथ लेने पहुंचे तो मेरठ से पहली बार सांसद चुने गए अरुण गोविल जब शपथ लेने के लिए अपनी सीट से उठे तो जय श्रीराम के नारे लगने शुरू हो गए। सपा सांसदों ने काफी शोर मचाया उन्होंने जय अवधेश के नारे भी लगा दिए, क्योंकि राम नगरी अयोध्या से सपा के टिकट पर अवधेश प्रसाद ने विजय हासिल की है।

बरेली से सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने अपनी शपथ का समापन जय हिंदू राष्ट्र, जय भारत शब्दों के साथ किया, जिसके चलते सपा सांसद धर्मेंद याद के साथ ही विपक्ष के नेताओं ने उनके द्वारा ली गई शपथ पर काफी आपत्ति भी जताई। इतना ही नहीं बल्कि छत्रपाल को संविधान विरोधी तक करार दे दिया गया।

वहीं, इससे पहले कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने भी अंग्रेजी में शपथ ली। इस दौरान उन्होंने संविधान की प्रति दिखाई और फिर उन्होंने अंत में जय हिंद जय संविधान कहा। डिंपल यादव ने भी संविधान हाथ में लेकर शपथ पढ़ी। पूर्व सांसद बृजभूषण के बेटे करण भूषण ने शपथ के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के पैर छूए। गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने शपथ के बाद हर-हर महादेव और बाबा गोरक्षनाथ के बाद भोजपुरी की जय की। सीट पर लौटते वक्त उन्होंने अखिलेश यादव से हाथ मिलाया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

india vs zimbabwe t20 series | Sports news | Shreshth Uttar pradesh |
IND vs ZIM: बिश्नोई की स्पिन में उलझे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज, भारत को 116 रनों का लक्ष्य
New-Project-65
हाथरस हादसा : मृतक आश्रितों को दिए दो-दो लाख रुपये के चेक
PPP model will make the path to one trillion dollar economy easier
पीपीपी मॉडल से आसान होगी वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की राह, जानिए कैसे
CM Yogi | Jaiprakash Narayan Sarvodaya Girls School | Shreshth Uttar Pradesh |
सीएम योगी ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का किया लोकार्पण
New-Project-63
कैंसर का दर्द; शरीर पर पड़े काले निशान, लेकिन हिना खान ने नहीं मानी हार, बोलीं- मेरी आंखों में...
Five Mondays of Sawan | Mahakumbh 2025 | Shreshth Uttar Pradesh |
महाकुंभ 2025: सावन के पांच सोमवार बंद रहेगा शिवालयों में निर्माण कार्य