श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

राहुल गांधी होंगे लोकसभा में विपक्ष के नेता, इंडिया गठबंधन की बैठक में लगी मुहर


Rahul Gandhi Leader of Opposition: मोदी सरकार के 3.0 के कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इसे लेकर अब सस्पेंश खत्म हो गया है। सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष चुन लिया गया है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने दी। इससे पहले भी राहुल के नाम को लेकर चर्चा की जा रही थी। पिछले दिनों पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक में राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा गया था, तो वहीं अब राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन की तरफ से नेता प्रतिपक्ष चुन लिया गया है।

केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को पत्र लिखकर बताया कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। अन्य पदाधिकारियों का फैसला बाद में लिया जाएगा।

बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में रायबरेली और वायनाड सीट से जीत हासिल की। ​​राहुल ने वायनाड से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एनी राजा को 364422 वोटों के अंतर से हराकर, जबकि रायबरेली में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के दिनेश प्रताप सिंह को 3,90,030 वोटों से हराया। हालांकि, बाद में राहुल ने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में अब कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वायनाड से चुनावी मैदान में उतरेंगी। वहीं, अगर प्रियंका गांधी वायनाड से जीतती हैं, तो नेहरू-गांधी परिवार के तीन सदस्य संसद में होंगे- राज्यसभा में सोनिया गांधी और लोकसभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uppsc protest
बैरिकेडिंग तोड़ UPPSC मुख्यालय में घुसे छात्र, डीएम और कमिश्नर भी मौजूद
IND vs SA 3rd T20
IND vs SA: भारत ने अफ्रीका को 11 रनों से दी मात, तिलक ने लगाया शानदार शतक
South Africa vs India 3rd T20
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट
Supreme Court Issues Guidelines To Bulldozer Justice | executive and judiciary | Shresth uttar Pradesh |
सुप्रीम कोर्ट ने 'बुलडोजर न्याय' पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
Indecency with elderly woman in Air India flight | Shresth uttar Pradesh |
Air India की फ्लाइट में महिला के साथ अभद्रता, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को लिखा पत्र
Fatehpur Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बारातियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, हादसे में 3 की मौत; 10 घायल