श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

राम मंदिर के निर्माण के लिए होली के बाद 2500 मजदूर करेंगे तेजी से काम

RAM MANDIR | AYODHYA | SHRESHTH UTTAR PRADESH |

अयोध्या में भगवान राम के भव्यमंदिर के उद्घाटन के बाद से दुनियाभर से श्रद्धालु भगवान के दर्शन लिए उमड़ रहे है। हर दिन लाखों की संख्या में भक्त भगवान राम के दरबार में पहुंच रहे हैं। इस बीच अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

निर्माण कार्य की अवधि दिसम्बर 2024 तक है, जिसको समय पर पूरा करने के लिए निर्माण कार्य को तेज कर दिया गया है। आपको बता दें कि दिन मे भक्तों की भीड़ के कारण कार्य धीमी गति से होता है। तकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और रात मे कार्य तेजी से किया जाता है। इसे पहले अभी तक 500-700 मजदूर कार्य कर रहे थे। लेकिन होली के बाद मजदूरों की संख्या बढ़ा कर 2500 कर दी जायेगी।

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि होली के बाद कार्य में तेजी कर दी जाएगी। जिस कारण 2500 मजदूरों को रखा जा रहा है। ताकि कार्य समय पर पूर्ण कर दिया जाये। मंदिर के निर्माण कार्य के साथ-साथ श्रद्धालुओं के रहने के लिए भी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। राम मंदिर के दर्शन के लिए 5 हजार भक्तों की बैठने की सुविधा और 2 हजार लॉकरों की भी सुविधा दी जायेगी। बता दें कि यात्री की सुविधाओं का कार्य भी रामनवमी से पहले-पहले पूरा कर दिया जायेगा। इस बीच राम मंदिर के साथ–साथ इसके आस–पास के इलाके में भी विकास की रफ्तार को बढ़ा दिया गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी