श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Ayodhya: राम की पैड़ी पर बनेगी मुंबई के जुहू जैसी ‘चौपाटी’, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

राम नगरी अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन समेत कई सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसी बीच जल्द ही मुंबई के जुहू चौपाटी की तरह सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर भी चौपाटी बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश आवास विभाग ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Ayodhya | Ram Ki Pauri | banks of Saryu River | Shresth uttar Pradesh |

Ayodhya: राम नगरी अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन समेत कई सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इतना ही नहीं, सभी निर्माण कार्यों की गति में तेजी भी लाई जा रही है।

इसी बीच जल्द ही मुंबई के जुहू चौपाटी की तरह सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर भी चौपाटी बनने जा रही है। उत्तर प्रदेश आवास विभाग ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। चौपाटी तैयार करने के लिए 4.65 करोड़ रुपये की भी मंजूरी दी गई है।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए की जा रही नई व्यवस्था

बता दें, रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है। हर दिन लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कम खर्च में अधिक से अधिक सुविधाओं को लाभ देने की कोशिश कर रही है।

सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर बन रही चौपाटी में फूडिंग एरिया को विकसित करने की योजना बनाई गई है। यहां छोटी-छोटी स्थायी व अस्थायी दुकानें बनाई जाएंगी। इन दुकानों पर अयोध्या के लोकल फूड के साथ अलग-अलग प्रकार के व्यंजन भी मिलेंगे।

दीपोत्सव तक हो जाएगा तैयार

चौपाटी की स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं का भी खास ख्याल रखा जाएगा, ताकि इधर-उधर गंदगी न फैल सकें। यहां 84 दुकानें व रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे। इसके अलावा, यहां पार्किंग की भी सुविधा दी जाएगी।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह का कहना है कि चौपाटी के निर्माण और विकास का कार्य 45 फीसदी पूरा हो चुका है। दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी पर भव्य चौपाटी बनकर तैयार हो जाएगी, जिसका पर्यटक आनंद ले सकेंगे।

Read More: एक बार फिर प्रयागराज में होगा त्रिवेणी महोत्सव, देश के बड़े कलाकार होंगे शामिल

सरयू तट के किनारे बनाए जाएंगे चबूतरे

जानकारी के मुताबिक, राम की पैड़ी पर कुछ जगहें ऐसी भी होंगी, जहां सिर्फ चबूतरों का निर्माण किया जाएगा। लोग यहां बैठकर शांति से कुछ वक्त सरयू तट पर बीता सकें। इसके अलावा, कुछ जगहों पर आधुनिक डिजाइन वाले ठेलों का संचालन भी किया जाएगा। साथ ही गंदगी को फैलने से रोकने के लिए जगह-जगह डस्टबिन लगवाए जाएंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न