श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अक्षय तृतीया पर राशिनुसार खरीदें ये सामान, माता लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा


Akshaya Tritiya 2024: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत महत्व है। इस बार की अक्षय तृतीया खास है, क्योंकि शुक्रवार को एक साथ मित्र और अक्षय योग बन रहा है। इस दिन विधि विधान से पूजा करने पर सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। अक्षय तृतीया पर कुछ वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि अपनी राशि के अनुसार क्या सामान खरीदने से आप पर धन की वर्षा होगी।

मेष

मेष राशि का स्वामित्व मंगल ग्रह करता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाल रंग के वस्त्र, मसूर की दाल और तांबे से बनी चीजें खरीदने से लाभ मिलेगा।

वृषभ

अक्षय तृतीया पर वृषभ राशि के लोग चांदी के आभूषण, चावल और बाजरा खरीद सकते हैं। इससे आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी।

मिथुन

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इन जातकों को आज के दिन हरे रंग की चीजें खरीदने से लाभ मिलता है।

कर्क

कर्क राशि वालों को दूध या दूध से बनी चीजें और चावल खरीदने से लाभ होगा। इनके लिए सफेद रंग शुभ माना जाता है।

सिंह

सिंह राशि वालों को इस दिन बूंदी के लड्डू, पीले फल और सोना खरीदना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसेगी।

कन्या

कन्या बुध ग्रह की दूसरी राशि है। इस राशि वालों को हरे रंग की वस्तुएं और मूंग की दाल खरीदनी चाहिए।

तुला

शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि वालों को इस दिन चांदी से बनी चीजें, चावल और चीनी आदि खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से इनके सौभाग्य में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के वालों को अक्षय तृतीया के दिन तांबे से बनी चीजें खरीदनी चाहिए। इसके अलावा, गुड़ की खरीदारी भी कर सकते हैं।

धनु

इस दिन धनु राशि वालों को पीली वस्तुएं खरीदनी चाहिए। इसके साथ ही सोना खरीदना भी इनके लिए शुभ होता है।

मकर

मकर राशि के लोग इस दिन लोहे से बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं। इसके अलावा, उड़द की दाल और दही आदि खरीदना भी शुभ रहेगा।

कुंभ

अक्षय तृतीया के दिन कुंभ राशि वाले तिल खरीद सकते हैं। इसके अलावा, ये लोग लोहे से बनी चीजें भी खरीद सकते हैं।

मीन

मीन राशि वाले हल्दी, पीली दाल और केला खरीद सकते हैं। ऐसा करने से उनकी तरक्की होगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी