श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम, बढ़ सकती हैं परेशानियां!


Gupt Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि का बड़ा ही विशेष महत्व माना जाता है। इन दिनों देवी मां के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। सनातन धर्म में साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें एक चैत्र नवरात्रि, दूसरा शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि आती हैं। तंत्र-मंत्र की साधना में लीन रहने वाले लोगों के लिए गुप्त नवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस बार हिंदू पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ शनिवार 6 जुलाई से शुरू हो रही है और इसका समापन सोमवार 15 जुलाई को होगा।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
नवरात्रि के पहले दिन विधि-विधान के साथ घट स्थापना किया जाता है। वहीं आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि की घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 06 जुलाई सुबह 05:11 मिनट से लेकर 07:26 मिनट तक कर सकते हैं। अगर इस मुहूर्त में कलश स्थापना नहीं कर पाते हैं तो अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे तक आप कलश स्थापना कर सकते हैं।

गुप्त नवरात्रि पर गलती से भी न करें ये काम
06 जुलाई से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रहा है। तंत्र-मंत्र की विद्या के लिए गुप्त नवरात्रि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। कई जातक गुप्त तरीके से माता दुर्गा की पूजा आराधना करते हैं। वहीं गुप्त नवरात्रि के दौरान सोना, चांदी, भूमि, भवन इत्यादि खरीदने का सबसे शुभ दिन होता है, लेकिन कुछ विशेष कार्य है जो गुप्त नवरात्रि में बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए, नहीं तो जीवन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

  • गुप्त नवरात्रि पर चमड़े से बनी वस्तु का भूलकर भी उपयेग नहीं करना चाहिए।
  • गुप्त नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वालों को तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।
  • गुप्त नवरात्रि में व्रत रखने वाले लोगों को नौ दिनों तक मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गुप्त नवरात्रि के दौरान बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?