श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अयोध्या में जल्द शुरु होंगी सस्ती उड़ानें, किराया जानकर रह जाएंगे हैरान

Ayodhya Flights | Ram Mandir | shreshth uttar pradesh |

Ayodhya: 22 जनवरी को श्री रामलला की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से लाखों की संख्या में तीर्थयात्री अयोध्या आ रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि में प्रतिदिन 1 से 1.5 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आते हैं। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की इच्छा रखने वाले रामभक्तों के लिए लिए बड़ी खुशखबरी है। अयोध्या के लिए अब सस्ती उड़ानों के साथ-साथ लग्जरी बस सेवा भी शुरू होने वाली है। इन उड़ानों का किराया करीब एक हजार से डेढ़ हजार रुपए के बीच होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, आचार संहिता हटने के बाद ये उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। छोटे विमान करीब एक घंटे के अंदर श्रद्धालु को यात्रा पूरी करवाएंगे। वहीं, लखनऊ से सुबह सात बजे विमान उड़ान भरेगा। अयोध्या से दस बजे के आसपास वापसी होगी। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा हफ्ते के सातों दिनों उपलब्ध होगी।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आते हैं। रामभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से पूरा ध्यान रखा जा रहा है। भक्तों की सुविधा के लिए लखनऊ से अयोध्या के लिए बसों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इस रूट पर लगभग 80 बसें चल रही हैं। वहीं, आचार संहिता हटने के बाद लग्जरी बसों की सेवा भी मिलेगी।

22 जनवरी को श्री रामलला की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से लाखों की संख्या में तीर्थयात्री अयोध्या आ रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि में प्रतिदिन 1 से 1.5 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आते हैं। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की इच्छा रखने वाले रामभक्तों के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी