श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Guru Purnima 2024: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा ? जानें इसका महत्व

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा रविवार यानी आज 21 जुलाई 2024 को मनाई जा रही है। हिन्दू धर्म में इस दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।
Guru Purnima 2024 | Guru Purnima | Shresth Uttar Pradesh |

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा रविवार यानी आज 21 जुलाई 2024 को मनाई जा रही है। हिन्दू धर्म में इस दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। पंचांग की तिथि के अनुसार पूर्णिमा 20 जुलाई को शाम 6 बजे से लेकर 21 जुलाई 3 बजे तक है। जिस तिथि को सूर्योंदय होता है, वह तिथि मान्य होती है, इसलिए 21 जुलाई को ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं। इस दिन दान और पुण्य करना शुभ माना जाता है।

इसलिए मनाते हैं गुरु पूर्णिमा

ऐसा कहा जाता है कि लगभग 3000 ई. पूर्व आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के दिन वेद व्यास का जन्म हुआ था। व्यास जी को सनातन धर्म में प्रथम गुरु का दर्जा दिया जाता है। वेद व्यास जी के सम्मान के लिए गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन वेद व्यास जी ने भागवत पुराण का ज्ञान भी दिया था। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है।

काजू को दूध में भिगोकर खाने के ये हैं फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

गुरु पूर्णिमा का महत्व

गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुजनों का सम्मान और उन्हें गुरु दक्षिणा देने का बहुत महत्व है। माना जाता है कि इस दिन अपने गुरु और गुरु तुल्य वरिष्ठजनों को मान-सम्मान देते हुए उनका आभार जरूर व्यक्त करना चाहिए। साथ ही जीवन में मार्गदर्शन करने के लिए उन्हें गुरु दक्षिणा देने का भी महत्व है। गुरु पूर्णिमा के दिन व्रत, दान-पुण्य और पूजा-पाठ का भी बहुत महत्व है। माना जाता है कि जो मनुष्य गुरु पूर्णिमा का व्रत रखता है और दान-पुण्य करता है, उसे जीवन में ज्ञान की प्राप्ति होती है और जीवन के बाद मोक्ष मिलता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Sultanpur Robbery | Ajay Yadav encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Pitru Paksha 2024 | Pitru Paksha | Shresth uttar Pradesh |
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, जानें पितरों का तर्पण करने की सही विधि
PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस