श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Janmashtami 2024: CM योगी ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

श्रीकष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आज देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरे देश में सभी कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Janmashtami 2024 | Chief Minister Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |

Janmashtami 2024: श्रीकष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आज देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह भगवान कृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव है। पूरे देश में सभी कृष्ण मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं राज्य के लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देता हूं और भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करता हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे आपको इतनी शक्ति दें कि आपका व्यक्तिगत जीवन, पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन समृद्ध हो। आप सभी मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए तैयार हो सकें।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जय कन्हैया लाल की! कृपासिंधु श्री बांके बिहारी जी के पावन जन्मोत्सव ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की सभी भक्तों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! समस्त जगत के पालनहार, धर्म की स्थापना करने वाले तथा अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार का नाश करने वाले यशोदानंदन भुवन मोहन कन्हैया चर-अचर जगत का कल्याण करें, ऐसी मेरी कामना है। श्री कृष्ण अमर रहें!”

Read More: लगातार तीसरी बार देश के बेस्ट CM बने योगी, केजरीवाल-ममता बनर्जी बहुत पीछे

Read More: अयोध्या राम मंदिर में विराजमान होंगी माता सीता, ट्रस्ट ने स्वीकार किया सीएम योगी का आग्रह

बता दें, इससे पहले सीएम योगी ने मथुरा में दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान में वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न