श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को लगाएं इन चीजों का भोग, हर मनोकामना होगी पूरी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। आधी रात को लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना होती है। साथ ही कान्हा को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग भी लगाया जाता है। माना जाता है कि जन्माष्टमी पर कुछ चीजों का भोग लगाने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।
Krishna janmashtami 2024 Bhog List | Shri Krishna on Janmashtami | 56 Bhog | Shresth uttar Pradesh |

Krishna janmashtami 2024 Bhog List: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज यानी 26 अगस्त को पूरे देश में मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने कंस का अंत करने के लिए श्रीकृष्ण का अवतार लिया था। द्वापर युग में भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में अपना आठवां अवतार लिया था।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। आधी रात को लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना होती है। साथ ही कान्हा को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग भी लगाया जाता है। माना जाता है कि जन्माष्टमी पर कुछ चीजों का भोग लगाने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।

पंजीरी

बाल गोपाल की पूजा-अर्चना के बाद उन्हें पंजीरी का भोग चढ़ाएं। इस दिन धनिए की पंजीरी का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जन्माष्टमी पर पंजीरी का भोग लगाने से कान्हा अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।

श्रीखंड

माना जाता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna janmashtami 2024) के दिन कान्हा को श्रीखंड का भोग लगाने से भगवान श्री कृष्ण अत्यंत प्रसन्न होते हैं। बता दें कि श्रीखंड दही से बनता है। भगवान श्रीकृष्ण को श्रीखंड का भोग जन्माष्टमी के दिन लगाया जाता है।

माखन मिश्री

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप श्रीकृष्ण को मक्खन या माखन में मिश्री भी खिला सकते हैं। माखन चोर कान्हा को इसका भोग लगाने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

Read More: Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस मुहूर्त पर करें बाल गोपाल की पूजा, मिलेगा मनचाहा फल

मोहन भोग

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को मोहन भोग लगाने से कान्हा प्रसन्न होते हैं। मोहन भोग गेहूं के आटे को शुद्ध गाय के घी में भूनकर पंचमेवा मिलाकर मिश्री चूर्ण से बनाया जाता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gorakhpur | Gorakhpur News | Shresth uttar Pradesh |
हाय रे आशिकी! छात्रा ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे ने कार से रौंदा
Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?