श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Janmashtami 2024: पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण की झांकियां सजीं, सीएम योगी होंगे शामिल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी देशभर में धूमधाम से मनायी जाती है। इसके लिए जगह-जगह तैयारियां पूरी हो गई हैं। 26 अगस्त यानी आज लखनऊ में हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी का मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में किया जाएगा।
Janmashtami 2024 | Police Line | Shresth uttar pradesh |

Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी देशभर में धूमधाम से मनायी जाती है। इसके लिए जगह-जगह तैयारियां पूरी हो गई हैं। 26 अगस्त यानी आज लखनऊ में हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी का मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में किया जाएगा।

पुलिस लाइन में जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्म, कान्हा संग वासुदेव का यमुना पार करना और कालिया नाग पर कृष्ण के नृत्य को झांकियों के जरिए दिखाया जाएगा। मथुरा के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है।

माधव मंदिर में श्रीकृष्ण का फूलों से किया जाएगा भव्य श्रृंगार

डालीगंज में स्थित माधव मंदिर में श्रीकृष्ण और श्रीराधा माधव का फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। झालर और गुब्बारे का डेकोरेशन होगा। दक्षिणावर्त श्रीलक्ष्मी शंख में भगवान श्रीकृष्ण का पंचाभिषेक होगा। साथ ही ब्रजरूपी कलाकारी और बाल लीलाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर धनंजय मित्तल के भजन पेश किए जाएंगे। साथ ही नृत्यांगना उमा साहू द्वारा कृष्ण लीलाओं पर मंचन किया जाएगा। डालीगंज स्थित भुइयन देवी मंदिर, हरी मंदिर और मनकामेश्वर मंदिर में सजावट की गई है।

श्री राधा रमण बिहारी मंदिर में होगा राधा-कृष्ण का अभिषेक

सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित श्री राधा रमण बिहारी मंदिर में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 4.30 बजे मंगल आरती से शुरू हुई। इसके बाद रात 10 बजे 1006 तीर्थो के जल, दूध, दही, घी और शहद से श्री राधा कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। महाआरती मध्य रात्रि 12 बजे होगी। शाम करीब 5 बजे लोक गायिका मालिनी अवस्थी द्वारा गायन का कार्यक्रम किया जाएगा।

Read More: Janmashtami 2024: श्रीकष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

श्रीकृष्ण की बाल गोपाल पर आधारित दिखाई जाएंगी लीलाएं

बीरबल साहनी मार्ग में स्थित श्याम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया जाएगा। महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पहली बार बर्फ से बनी भव्य झांकियां तैयार की जाएंगी, जिसमें श्रीकृष्ण की बाल गोपाल पर आधारित कई प्रकार की लीलाएं दिखाई जाएंगी। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होकर रात्रि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव तक चलेगा। भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। इस उत्सव पर खलीलाबाद के हरमहेन्द्र सिंह रोमी भजन प्रस्तुत करेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न