श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Mahakumbh 2025: संगम स्नान के बाद क्यों जरूरी है अक्षयवट के दर्शन, जानें 300 वर्ष पुराने वृक्ष का महत्व

महाकुंभ-2025 को लेकर योगी सरकार प्रयागराज के तीर्थों का कायाकल्प करने में जुटी है। श्रद्धालुओं को कुंभनगरी की भव्यता का दिव्य दर्शन करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने भारी भरकम बजट का ऐलान किया है।
Mahakumbh 2025 | Akshayavat | Shresth uttar Pradesh |

Mahakumbh 2025: महाकुंभ-2025 को लेकर योगी सरकार प्रयागराज के तीर्थों का कायाकल्प करने में जुटी है। श्रद्धालुओं को कुंभनगरी की भव्यता का दिव्य दर्शन करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने भारी भरकम बजट का ऐलान किया है।

अक्षयवट का बड़ा पौराणिक महत्व है। मान्यता के अनुसार संगम स्नान के बाद 300 वर्ष पुराने इस वृक्ष के दर्शन करने के बाद ही स्नान का फल मिलता है। इसीलिए तीर्थराज आने वाले श्रद्धालु एवं साधु संत संगम में स्नान करने के बाद इस अक्षयवट के दर्शन करने जाते हैं, जिसके बाद ही उनकी मान्यताएं पूरी होती हैं।

सरकार की महत्वाकांक्षी अक्षयवट कॉरिडोर सौंदर्यीकरण योजना का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। महाकुंभ के दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह स्थान आस्था का प्रमुख केंद्र होगा।

रामायण, रघुवंश और ह्वेनत्सांग के यात्रा वृत्तांत में भी अक्षय वट का जिक्र

प्रभु श्रीराम वन जाते समय संगमनगरी में भरद्वाज मुनि के आश्रम में जैसे ही पहुंचे उन्हें, मुनि ने वटवृक्ष का महत्व बताया था। मान्यता के अनुसार माता सीता ने वटवृक्ष को आशीर्वाद दिया था, तभी प्रलय के समय जब पृथ्वी डूब गई तो वट का एक वृक्ष बच गया, जिसे हम अक्षयवट के नाम से जानते हैं।

महाकवि कालिदास के रघुवंश और चीनी यात्री ह्वेनत्सांग के यात्रा वृत्तांत में भी अक्षय वट का जिक्र किया गया है। कहा जाता है कि अक्षयवट के दर्शन मात्र से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। भारत मेें चार प्राचीन वट वृक्ष माने जाते हैं। अक्षयवट- प्रयागराज, गृद्धवट-सोरों ‘शूकरक्षेत्र’, सिद्धवट- उज्जैन एवं वंशीवट- वृंदावन शामिल हैं।

मुगलकाल में रहा प्रतिबंध

यमुना तट पर अकबर के किले में अक्षयवट स्थित है। मुगलकाल में इसके दर्शन पर प्रतिबंध था। ब्रिटिश काल और आजाद भारत में भी किला सेना के आधिपत्य में रहने के कारण वृक्ष का दर्शन दुर्लभ था।

योगी सरकार ने आम लोगों के लिए खोला था दर्शन का रास्ता

योगी सरकार ने 2018 में अक्षयवट का दर्शन व पूजन करने के लिए इसे आम लोगों के लिए खोल दिया था। पौराणिक महत्व के तीर्थों के लिए योगी सरकार की ओर से कई विकास परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। यहां कॉरिडोर का भी कार्य चल रहा है।

काटने और जलाने के बाद भी दोबारा अपने स्वरूप में आ जाता था वट वृक्ष

अयोध्या से प्रयागराज पहुंचे प्रसिद्ध संत और श्री राम जानकी महल के प्रमुख स्वामी दिलीप दास त्यागी ने बताया कि अक्षय वट का अस्तित्व समाप्त करने के लिए मुगल काल में तमाम तरीके अपनाए गए। उसे काटकर दर्जनों बार जलाया गया, लेकिन ऐसा करने वाले असफल रहे।

काटने व जलाने के कुछ माह बाद अक्षयवट दोबारा अपने स्वरूप में आ जाता था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अक्षय वट को लेकर जो सौंदर्यीकरण और विकास कार्य शुरू किए हैं वो स्वागतयोग्य हैं। महाकुंभ में संगम स्नान के बाद इसके दर्शन से श्रद्धालुओं को पुण्य प्राप्त होगा।

Read More: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर, 25 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन का लक्ष्य


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mahakumbh 2025 | Akshayavat | Shresth uttar Pradesh |
Mahakumbh 2025: संगम स्नान के बाद क्यों जरूरी है अक्षयवट के दर्शन, जानें 300 वर्ष पुराने वृक्ष का महत्व
CM Yogi Zero Tolerance Policy | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
CM योगी का जीरो टॉलरेंस, साढ़े सात साल में 80 हजार से अधिक अपराधियों को मिली गुनाहों की सजा
Sadhguru | Isha Foundation | Shresth uttar Pradesh |
Sadhguru के ईशा फाउंडेशन को बंधक मामले में SC से मिली राहत, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक
Bahraich Violence | Akhilesh Yadav DNA is anti-Hindu | Shresth uttar Pradesh |
'अखिलेश यादव का डीएनए हिंदू विरोधी है...', बहराइच हत्याकांड पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान
Bishnoi Gang Threat To Salman Khan | Shresth uttar Pradesh |
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर दी सलमान खान को धमकी, दुश्मनी खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग
UP by-election 2024 | Shresth uttar Pradesh |
यूपी उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, कलेक्ट्रेट में होगी 3-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था