श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

आज मनाई जाएगी नारद जयंती , जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

narad jayanti 2024 know date shubh muhurat and importance

Narad Jayanti 2024: हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नारद जयंती मनाई जाती है। इस साल 24 मई, शुक्रवार यानी आज नारद जयंती मनाई जा रही है। नारद जयंती के दिन नारद जी का जन्म दिवस मनाया जाता है। नारद जी के बारे में खास बात ये है कि उन्हें सृष्टि का प्रथम पत्रकार कहा जाता है, जो तीनों लोकों में सूचना इधर से उधर पहुंचाने का काम करते थे।

नारद जयंती के शुभ अवसर पर श्रद्धालु नारद मुनि की पूजा और भजन-कीर्तन करते हैं। ऐसी मान्यता है कि संगीत और कला क्षेत्र से जुड़े लोग नारद जयंती बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। इस खास मौके पर नारद मुनि से संबंधित धर्मग्रंथ, प्रार्थनाएं, उनसे जुड़ी शिक्षा और कहानियां पढ़ी जाती हैं।

नारद जयंती 2024 तिथि

  • प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 23 मई को शाम 7:22 मिनट पर होगी।
  • प्रतिपदा तिथि 24 मई, 2024 को शाम 7:24 मिनट पर समाप्त होगी।
  • नारद जयंती देवर्षि नारद मुनि के जन्मदिवस की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।
  • देवर्षि नारद एक देवदूत थे, जोकि तीनों लोकों की सूचना देवताओं तक पहुंचाते हैं।
  • नारद मुनि किसी भी समय स्वर्गलोक, पृथ्वीलोक तथा पाताललोक का भ्रमण कर सकते हैं।
  • ब्रह्माण्ड का भ्रमण कर सूचना एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाते थे। अधिकतर समय उनकी सूचना वादविवाद को जन्म देती है, किन्तु यह वाद-विवाद ब्रह्माण्ड के हित के लिये होता है।

नारद जयंती का महत्व

वहीं, नारद जयंती के दिन विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों को बल, बुद्धि और शुद्धता की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान कृष्ण के मंदिर में बांसुरी भी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जातक के जीवन से सभी दुख दूर होते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी