श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Navratri 2024: इस दिन से हो रहा शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, कलश स्थापना के लिए बन रहे 2 शुभ मुहूर्त

नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि में माता रानी के नौ रूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस बार नवरात्रि (Navratri 2024) कब से शुरू हो रही है और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है?
Shardiya Navratri 2024 | Navratri Kalash Sthapana Muhurat | Shresth uttar Pradesh |

Navratri Kalash Sthapana Muhurat: जल्द ही मां दुर्गा पधारने वाली हैं। मां अम्बे के भक्तों के लिए नवरात्रि (Navratri 2024) का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। नौ दिन तक मानों घर में रौनक सी छा जाती है। पूरा परिवार मिलकर देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना में जुट जाता है।

नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि में माता रानी के नौ रूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस बार नवरात्रि (Navratri 2024) कब से शुरू हो रही है और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है?

इस दिन से शुरू हो रही नवरात्रि (Navratri 2024)

नवरात्रि हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इस साल (2024) नवरात्रि 3 अक्टूबर (गुरुवार) से शुरू हो रहा है। वहीं, इसका समापन 11 अक्टूबर 2024 को नवमी पर होगा। दशहरा 12 अक्टूबर (शनिवार) को मनाया जायेगा।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि की शुरुआत प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना से होती है। माना जाता है कि घट स्थापना शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए, क्योंकि यह काफी फलदायी होता है।  इस बार कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

पहला शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 15 मिनट से शुरू हो रहा, जो  सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। वहीं, दूसरा शुभ मुहूर्त  सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक होगा। आप इस बीच कभी भी कलश स्थापना कर सकते हैं।

Read More: पितृ अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन चीजों का करें दान; दूर होगी सारी परेशानी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ayodhya Deepotsava 2024 | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर, 25 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन का लक्ष्य
Shehnaaz Gill On Siddharth Shukla | Shresth uttar Pradesh |
सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बेहद पजेसिव थीं Shehnaaz Gill, सालों बाद रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी
Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया