श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Raksha Bandhan 2024: आज मनाया जा रहा रक्षा बंधन का त्योहार, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षा बंधन का त्योहार आज यानी 19 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। रक्षा बंधन पर राखी बांधने का सबसे सही समय अपराह्न के दौरान माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, रक्षाबंधन पर भद्रा को बहुत ही अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?
Raksha Bandhan 2024 | Shresth uttar Pradesh |

Raksha Bandhan 2024: हिंदू मान्यताओं के अनुसार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं, भाई बदले में अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं।

इस बार रक्षा बंधन का त्योहार आज यानी 19 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। रक्षा बंधन पर राखी बांधने का सबसे सही समय अपराह्न के दौरान माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, रक्षाबंधन पर भद्रा को बहुत ही अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, आज राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:43 बजे से शाम को 4:20 बजे तक रहेगा। राखी बांधने के लिए 2 घंटे 37 मिनट का समय सबसे शुभ माना जा रहा है।

इसके अलावा, शाम के समय प्रदोष काल में भी भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। आज शाम 6:56 बजे से रात 9:07 बजे तक प्रदोष काल होगा। (Raksha Bandhan 2024)

Raksha Bandhan 2024: भद्रा काल में क्यों नहीं बांधते हैं रक्षा सूत्र? जानिए वजह…

कैसा होना चाहिए रक्षासूत्र?

रक्षासूत्र तीन धागों का होना चाहिए- लाल, पीला और सफेद। रक्षासूत्र में चंदन लगा हो तो बेहद शुभ होगा। कुछ न होने पर कलावा भी श्रद्धा पूर्वक बांध सकते हैं। (Raksha Bandhan 2024)

बहनें राखी बांधते समय पढ़ें ये मंत्र

ऊँ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।

तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे माचल माचलः।।

रक्षाबंधन के मौके पर CM योगी का प्रदेश की बहनों को तोहफा, निशुल्क रहेगी बस यात्रा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी