श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

महाशिवरात्रि पर टूटा रिकॉर्ड, 2 करोड़ भक्तों ने किये बाबा के दर्शन

Shri Kashi Vishwanath Temple | MAHASHIVRATRI | SHRESHTH UTTAR PRADESH |

Shri Kashi Vishwanath Temple: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं। लेकिन, महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भक्तों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। जानकारी के मुताबिक, महाशिवरात्रि के मौके पर 1,793,202 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। प्रदेश की योगी सरकार ने बाबा के भक्तों की सुरक्षा और सुगमता से दर्शन के सभी इंतजाम किए। यही नहीं भक्तों के लिए योगी सरकार ने सोशल मीडिया पर लगातार 36 घंटे तक लाइव दर्शन कराए।

महाशिवरात्रि के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से 6,37,278 श्रद्धालुओं ने महादेव के दर्शन किए, जबकि बाबा के दरबार में 1155924 भक्तों ने हाजिरी देकर दर्शन किए। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने लगाई गई विशाल एलईडी स्क्रीन पर बाबा के दर्शन किए।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि महाशिवरात्रि के शुभ दिन 1,793,202 लोगों ने बाबा के दर्शन किये। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार शिवरात्रि के मौके पर 36 घंटे तक लगातार सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग की गई थी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 637,278 भक्तों ने बाबा के दर्शन किए, जबकि बाबा के दरबार में 1,155,924 लोगों ने हाज़िरी लगाई। इसके अलावा शहर के घाटों, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर लगाए गई विशाल LED स्क्रीन पर भी लाखों भक्तों ने दर्शन किए।

मंदिर प्रशासन के मुताबिक, साल 2023 में लगभग 8 लाख लोगों ने बाबा के दर्शन किए थे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का मानना था कि विश्व में कहीं भी बैठा शिवभक्त महाशिवरात्रि पर बाबा के दर्शन से वंचित न रह जाए। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने लाइव स्ट्रीमिंग का प्रबंध किया था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Agra | Husband used to taunt because of dark complexion | Shresth uttar Pradesh |
सांवले रंग की वजह से ताना देता था पति, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
Sultanpur Robbery | Ajay Yadav encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Pitru Paksha 2024 | Pitru Paksha | Shresth uttar Pradesh |
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, जानें पितरों का तर्पण करने की सही विधि
PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला