श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

19 साल बाद सावन शिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Sawan Shivratri 2024: क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव का सबसे प्रिय त्योहार शिवरात्रि साल में दो बार मनाई जाती है। एक तो फरवरी-मार्च में मनाई जाती और दूसरी सावन में। सावन माह की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है।
Sawan Shivratri 2024 | Kanwar Yatra | Shresth uttar Pradesh |

Sawan Shivratri: क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव का सबसे प्रिय त्योहार शिवरात्रि साल में दो बार मनाई जाती है। एक तो फरवरी-मार्च में मनाई जाती और दूसरी सावन में। सावन माह की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। शिवभक्त भगवान शिव के लिए व्रत रखते हैं और भोलनाथ की विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। बता दें कि इस बार की श्रावण शिवरात्रि काफी विशेष हैं, क्योंकि इस बार सावन शिवरात्रि पर 19 साल बाद एक खास संयोग पड़ रहा है।

ऐसे में अगर शिवभक्त आज शिवरात्रि का व्रत करते हैं, तो उनको इस व्रत का दोगुना फल प्राप्त हो सकता है। चलिए जानते हैं शिवरात्रि पर पड़ने वाले शुभ योग, इसके पूजा मुहूर्त और विधि के बारे में …

शुभ योग

सावन शिवरात्रि के विशेष दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का समय आज सुबह 10:59 से लेकर 3 अगस्त सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक रहने वाला है।

Sawan Shivratri: शुभ मुहूर्त

सावन शिवरात्रि के दिन आज सुबह 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 15 मिनट तक रहने वाला है। उसके बाद अगर आप दोपहर में पूजा करना चाहते हैं, तो विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहने वाला है। वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 08 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट तक रहेगा और निशिता मुहूर्त  रात 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहने वाला है।

Sawan Shivratri 2024: सावन शिवरात्रि आज, शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

Sawan Shivratri: पूजा विधि

सावन शिवरात्रि की पूजा करने के लिए आपको फूल, शहद, दही, धतूरा, बेलपत्र, रोली, दीपक, पूजा के बर्तन और साफ जल समेत गंगाजल की जरूरत पड़ेगी। सामग्री एकत्रित करने के बाद आप पूजा करने के लिए भक्त सुबह मंदिर जा सकते हैं या घर पर भी भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।  शिवरात्रि पर भगवान शिव को कच्चे दूध और गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद एक-एक करके पूजा की सभी सामग्री भगवान पर अर्पित करें। फिर देसी घी का दीपक भगवान के समक्ष जलाएं। शिव पूजा का समापन करने के लिए भगवान को भोग लगाने के बाद शिव आरती और शिव मंत्रों का जाप करें।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी