श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

जल्द पूरा होगा राम मंदिर का निर्माण कार्य, प्रथम तल पर होगी रामदरबार की स्थापना

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणधीन श्रीराम मंदिर बहुत जल्द पूरी तरह से बनकर तैयार होने वाला है। अगले महीने यानी जुलाई में मंदिर की पहली मंजिल का काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद यहां राम दरबार को स्थापित किया जाएगा।
Shri Ram Mandir | Ayodhya | Shreshth Uttar Pradesh |

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणधीन श्रीराम मंदिर बहुत जल्द पूरी तरह से बनकर तैयार होने वाला है। अगले महीने यानी जुलाई में मंदिर की पहली मंजिल का काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद यहां राम दरबार को स्थापित किया जाएगा। पहली मंजिल पर स्थापित होने वाले राम दरबार की मुर्तियां संगमरमर की होंगी।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने रविवार को राम मंदिर के चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राम मंदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अगले महीने तक राम मंदिर का प्रथम तल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां राम दरबार की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि रामबाण की मूर्तियां संगमरमर से बनाई जाएगी। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि साल 2025 तक भव्य राम मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: RO/ARO के पेपर लीक मामले में UP STF ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

बता दें, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रतिदिन लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं। अब तक दो करोड़ लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं। तो वहीं भगवान राम भी हर रोज नई डिजाइनर पोशाक पहन कर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही प्रभु रामलला के लिए रोजाना तौर पर नए कपड़े डिजाइन किए जाते हैं। ये पोशाक दिल्ली के कार्यशाला में तैयार की जाती हैं। साथ ही पोशाक रोजाना फ्लाइट से दिल्ली से अयोध्या भेजे जाते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

1758733-image171
हाथरस भगदड़ कांड़ के मुख्य आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
india vs zimbabwe t20 series | Sports news | Shreshth Uttar pradesh |
IND vs ZIM: बिश्नोई की स्पिन में उलझे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज, भारत को 116 रनों का लक्ष्य
New-Project-65
हाथरस हादसा : मृतक आश्रितों को दिए दो-दो लाख रुपये के चेक
PPP model will make the path to one trillion dollar economy easier
पीपीपी मॉडल से आसान होगी वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की राह, जानिए कैसे
CM Yogi | Jaiprakash Narayan Sarvodaya Girls School | Shreshth Uttar Pradesh |
सीएम योगी ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का किया लोकार्पण
New-Project-63
कैंसर का दर्द; शरीर पर पड़े काले निशान, लेकिन हिना खान ने नहीं मानी हार, बोलीं- मेरी आंखों में...