श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सोमवती अमावस्या आज, जानें शुभ मुहूर्त; दान करने से पूरी होती है हर मनोकामना

आज यानी 2 सितंबर को भाद्रपद महीने की अमावस्या पड़ रही है। आज सोमवार है। इसलिए इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। हिंदू धर्म में इस अमावस्या को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से जीवन की सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।
Somvati Amavasya 2024 | Religious news | Shresth uttar Pradesh |

Somvati Amavasya 2024: आज यानी 2 सितंबर को भाद्रपद महीने की अमावस्या पड़ रही है। आज सोमवार है। इसलिए इसे सोमवती अमावस्या कहा जाएगा। हिंदू धर्म में इस अमावस्या को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से जीवन की सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। कहा जाता है कि इस दिन ऐसा करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है।

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सोमवती अमावस्या का मुहूर्त 2 सितंबर की सुबह 05:21 से 3 सितंबर की सुबह 07:24 बजे तक रहने वाला है। बता दें कि इस बार सोमवती अमावस्या को 2 बड़े योग बन रहे हैं।

इनमें से एक शिव योग और दूसरा सिद्धि योग है। ऐसी मान्यता है कि अगर इस योग में पितरों को याद करें और दान करें तो आप पर भगवान की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहेगी और परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।

सोमवती अमावस्या के दिन करें ये काम

सोमवती अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाएं। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करना चाहिए, लेकिन अगर आपके घर के पास गंगा नदी नहीं हैं तो आप सामान्य पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें। इसके बाद सूर्यदेव को अर्घ्य जरूर दें।

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। इस दिन दान-पुण्य करना भी बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि सोमवती अमावस्या को दान करने से इंसान की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Read More: राम मंदिर का कार्य जल्द होगा पूरा, राजस्थान से अयोध्या पहुंचे 300 कुशल श्रमिक

सोमवती अमावस्या के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए भोलेनाथ की पूजा करती हैं। इस दिन महादेव की पूजा अर्चना के साथ ही 108 बार तुलसी की प्रदक्षिणा करने को भी काफी शुभ माना गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gorakhpur | Gorakhpur News | Shresth uttar Pradesh |
हाय रे आशिकी! छात्रा ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे ने कार से रौंदा
Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?