श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पल्लवी पटेल ने कहा हमारी तीन सीटें तय, अखिलेश यादव भ्रम में…

Pallavi Patel | Akhilesh Yadav | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव के अपने ही उन्हें लगातार झटका दे रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में कई करीबी विधायकों के क्रॉस वोटिंग के बाद लोकसभा चुनाव से पहले अपना दल (कमेरावादी) की पल्लवी पटेल ने भी विरोधी स्वर इख्तियार कर लिया है। पल्लवी पटेल ने आज समाजवादी पर छोटे दलों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि गठबंधन रहेगा या टूटेगा इसकी जिम्मेदारी इंडी एलायंस की है। पल्लवी पटेल ने कहा कि मैंने अब सबकुछ कांग्रेस पर छोड़ दिया है। क्योंकि कांग्रेस के कहने पर ही मैंने गठबंधन को लेकर आयोजित बैठकों में हिस्सा लिया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर पल्लवी पटेल ने साफ किया कि अभी भी हमारी तीन सीटों पर प्राथमिकता है। फूलपुर, कौशांबी और मिर्जापुर। हम इन तीन सीटों पर इंडिया एलायंस के साथ ही चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद हमने बाकी अन्य दलों को इसकी जानकारी दे दी है। अभी भी बातचीत के रास्ते खुले हुए है।

पल्लवी पटेल ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि सपा मुखिया भ्रम में है कि कोई भी जाये उन्हे फर्क नहीं पड़ता। जबकि अगर विधानसभा चुनाव में छोटे दलों ने समर्थन ना किया होता तो सपा 100 का आंकड़ा पार ना कर पाती। पीडीए किसी के जेब की जागीर नहीं बल्कि एक मिशन है। हमने अपनी बात सबके सामने रख दी है। गठबंधन के नियमों के अनुसार यूपी में सपा, कांग्रेस और अपना दल का गठबंधन है। जब कांग्रेस के साथ सीटों की शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया तो अपना दल के साथ क्यों नहीं बातचीत की गयी। अब फैसला कांग्रेस को करना है। आपको बता दें इससे पहले बुधवार को अपना दल की तरफ से तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया। जिसके बाद अखिलेश यादव नाराज चल रहे हैं।

आपको बता दें पल्लवी पटेल ने 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। पल्लवी पटेल ने सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा था। राज्यसभा चुनाव में नाराजगी के बावजूद पल्लवी पटेल ने सपा के उम्मीदवार को ही वोट दिया था लेकिन लोकसभा चुनाव में तीन सीटों को लेकर बात बिगड़ती हुई दिखायी दे रही है।

ये भी देखें


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी