श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया, फाइनल में बनाई जगह; इस टीम से होगा मुकाबला

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 करारी शिकस्त दी है। वहीं भारतीय टीम का खिताबी मुक़ाबला पाकिस्तान को हराकर पहली बार फाइनल में...
Asian Hockey Champions Trophy 2024 India Thrash Korea

Asian Hockey Champions Trophy 2024: एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 करारी शिकस्त दी है। वहीं भारतीय टीम का खिताबी मुक़ाबला पाकिस्तान को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली मेजबान टीम चीन से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में भारत की ओर से उत्तम सिंह, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे।

वहीं, दक्षिण कोरिया की ओर से यांग जिहुन ने एकमात्र गोल किया। दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर भारत ने टूर्नामेंट में अपने विजयी अभियान को जारी रखा है।

भारत ने की तेज शुरुआत (Asian Hockey Champions Trophy 2024)

भारत ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की, भारत ने कोरिया पर लगातार दवाब बनाए रखा, लेकिन कोरिया के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन ज़्यादा देर तक भारतीय खिलाड़ियों को नहीं झेल सके और 13वें मिनट में भारत के स्टार खिलाड़ी उत्तम सिंह ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

हाफ टाइम तक भारत ने बनाई 2-0 की बढ़त

भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी अपना शानदार खेल जारी रखा। 19वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में तब्दील किया। कप्तान के शानदार गोल की बदौलत भारत ने हाफ टाइम तक 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली।

तीसरा क्वार्टर में भी बढ़त रही बरकरार

दोनों टीमों के बीच इस क्वार्टर में कांटे की टक्कर देखने को मिली। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जरमनप्रीत सिंह ने 32वें मिनट में शानदार फील्ड गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी, लेकिन इसके अगले ही मिनट में कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर यांग जिहुन ने शानदार गोल दागकर बढ़त को 3-1 कर दिया।

यह भी पढ़ें- ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए दुनिथ वेलालगे, केशव महाराज को पछाड़ा

कोरियाई गोलकीपर को येलो कार्ड के साथ भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसपर भारत के ‘सरपंच’ हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल कर भारत को 4-1 से आगे कर दिया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया। फाइनल में भारत की भिड़ंत चीन से होगी। चीन इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार जगह बनाई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Deepika Padukone Buys New Flat in-bandra-near-mother-in-law-anju-bhavnani-house
मां बनते ही Deepika Padukone ने खरीदा नया घर, जानें कितनी है आशियाने की कीमत
ricky-ponting-appointed-as PBKS New Head Coach
पंजाब किंग्स के हेड कोच बने रिकी पोंटिंग, क्या अब चमकेगी PBKS की किस्मत?
Abdu Rozik Calls Off Wedding
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, 5 महीने पहले हुई थी सगाई; बोले- प्यार मिलना…
jammu-kashmir-assembly-election-2024-first-phase-voting
J&k Polls: दोपहर 1 बजे तक 41.17% मतदान, बिना ID के बूथ पर पहुंचा शख्स
Helicopter Service In Ayodhya to varanasi know service-fare
खुशखबरी! अयोध्या पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर शुरू, जानें किराया समेत बुकिंग के नियम
Stree 2 Records | Shresth uttar Pradesh |
‘स्त्री 2’ बनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, शाहरुख की जवान को छोड़ा पीछे