श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Chess Olympiad 2024: भारत की पुरुष और महिला टीम ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, CM योगी ने दी बधाई

भारत ने चेस ओलंपियाड में इतिहास रच दिया है। भारत ने हंगरी में आयोजित ओलंपियाड 2024 में ओपन (मेंस) और विमेंस दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीता है।
chess olympiad 2024 | pm modi | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |

Chess Olympiad 2024: भारत ने चेस ओलंपियाड में इतिहास रच दिया है। भारत ने हंगरी में आयोजित ओलंपियाड 2024 में ओपन (मेंस) और विमेंस दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीता है।

मेंस टीम ने ग्रैंडमास्टर की अगुवाई में स्लोवेनिया के खिलाफ जीत दर्ज कर गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, महिला सेक्शन में विमेंस टीम ने आखिरी मैच में अजरबैजान को शिकस्त देकर गोल्ड हासिल किया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी है।

गोल्ड जीतने के लिए भारत को ओपन कैटेगरी में स्लोवेनिया के खिलाफ मौच को सिर्फ ड्रॉ करने की जरूरत थी। इस मुकाबले को भारत ने 3.5-0.5 से जीता। डी गुकेश, अर्जुन एरिगैसी, और आर प्रज्ञानंद ने अपने-अपने खेले गए मैच जीतकर भारत को गोल्ड दिलाया।

अमेरिका ने जीता सिल्वर

इनके अलावा टीम इंडिया में  श्रीनाथ नारायणन और पेंटाला हरिकृष्णा भी थे। भारत की टीम इस कैटेगरी में पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रही। इस कैटेगरी में जहां अमेरिका ने सिल्वर जीता वहीं, उज्बेकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।

भारत ने विमेंस कैटेगरी में आखिरी मैच में अजरबैजान को 3.5-0.5 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। इस टीम में वैशाली रमेशबाबू, द्रोणावल्ली हरिका, वंतिका अग्रवाल, दिव्या देशमुख, अभिजीत कुंते और तानिया सचदेव शामिल रहीं।

भारत ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त, अश्विन ने किया बड़ा कारनामा

इस कैटेगरी में कजाकिस्तान ने सिल्वर और अमेरिका ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इससे पहले दोनों कैटेगरी में भारत का सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस साल 2022 में आया था, जहां भारत ने दोनों कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने भी भारतीय टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा कि 45वें FIDE चेस ओलंपियाड (Chess Olympiad) में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। यह जीत ऐतिहासिक है। चेस ओलंपियाड में भारत ने ओपन और महिला दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया है! हमारी शानदार मेंस और विमेंस चेस टीम्स को बहुत बधाई। उम्मीद है कि यह सफलता चेस के प्रति उत्साहित लोगों को और बेहतर हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत वैश्विक मंच पर चमका! 2024 शतरंज ओलंपियाड में ओपन और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई। ओलंपियाड में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतना, यह अविश्वसनीय उपलब्धि भारतीय शतरंज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। आपके शानदार प्रदर्शन ने दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया है और लाखों लोगों को प्रेरित किया है। भविष्य की सभी चुनौतियों में आपको निरंतर सफलता की कामना करता हूँ!”

डी गुकेश ने मेंस की इंडिविजुअल कैटेगरी में लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता है। इससे पहले उन्होंने साल 2022 चेस ओलंपियाड में गोल्ड मेडल हासिल किया था। विश्वनाथन आनंद के बाद डी गुकेश ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Anuj Pratap Singh Encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड: मंगेश के बाद एक और बदमाश एनकाउंटर में ढेर, STF ने सिर में मारी गोली
chess olympiad 2024 | pm modi | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
Chess Olympiad 2024: भारत की पुरुष और महिला टीम ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, CM योगी ने दी बधाई
IND vs BAN | Ashwin | Shresth uttar pradesh |
IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश को हराकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत, अश्विन के नाम बड़ी उपलब्धि
ott-hindi-movies-based-on-real-crime-watch-on-ott-like-sector-36-talvar-no-one-killed-jessica-special-ops-main-aur-charles
बिंज वॉच के लिए शानदार हैं क्राइम पर बनीं ये फिल्में, OTT पर हैं मौजूद
Delhi CM Atishi Marlena Oath Ceremony
दिल्ली की नई CM बनीं Atishi Marlena, पांच विधायकों ने भी ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
Tirupati Temple Laddu Controversy
तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद के बाद कर्नाटक में सख्ती, अब इस घी से बनेगा प्रसाद