श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

IND vs NZ: बेंगलुरु में बारिश जारी, इस प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है भारतीय टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से टेस्ट मैच की सीरीज का शुभारंभ हो रहा है। इस सीरीज की अहमियत डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से बहुत ज्यादा है।सीरीज का पहला मैच आज से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs NZ 1st test | Shresth uttar Pradesh |

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से टेस्ट मैच की सीरीज का शुभारंभ हो रहा है। इस सीरीज की अहमियत डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से बहुत ज्यादा है।

सीरीज का पहला मैच आज से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, बारिश के कारण टॉस में देरी हो सकती है। पिछले 24 घंटे से बेंगलुरु में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में ग्राउंड कवर कर दिया गया है।

भारत के लिए एक बड़ी चिंता शुभमन गिल हो सकते हैं, जो पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं है। उनका इस मुकाबले में खेलना तय नहीं माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड अपने अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन के बिना ही भारत का सामना करेगी।

Read More: बाबर का समर्थन करना इस खिलाड़ी को पड़ा भारी, PCB ने भेजा नोटिस

दोनों टीम के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 62 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें भारत ने 22 जीते हैं और 13 हारे हैं, जबकि 27 मैच ड्रॉ रहे हैं।

न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ पिछले पांच टेस्ट मैचों में एक भी मैच नहीं हारा है, ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है (IND vs NZ)।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, डैरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, विल ओ’रूर्के, एजाज पटेल।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
खान-पान की चीजों में मानव अपशिष्ट मिलना संज्ञेय अपराध, जल्द आएगा कठोर कानून: सीएम योगी
IND vs NZ 1st test | Shresth uttar Pradesh |
IND vs NZ: बेंगलुरु में बारिश जारी, इस प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है भारतीय टीम
Bahraich Violence | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
बहराइच हिंसा के बाद एक्शन में योगी सरकार, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई
Bahraich Ramgopal Mishra Postmortem Report | Shresth uttar Pradesh |
बहराइच हिंसा: नाखून उखाड़े, कंरट लगाया, शरीर में धंसे थे 30 से अधिक छर्रे; राम गोपाल के साथ बर्बरता की सभी हदें पार
Sharad Purnima 2024 | Shresth uttar Pradesh |
Sharad Purnima 2024: आज की रात होगी बेहद खास, शरद पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग
Israel Ambassador Reuven Azar Met Nand Gopal Gupta Nandi | Shresth uttar Pradesh |
इजराइल के राजदूत ने मंत्री नन्दी से की मुलाकात, रक्षा क्षेत्र के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर में भी भागीदारी का प्रस्ताव