श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने टी-20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत हार के साथ की है। टीम को पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सोफी डिवाइन ने अर्धशतक लगाया। 
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |

IND W vs NZ W ICC Women’s T20 World Cup 2024 Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने टी-20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत हार के साथ की है। टीम को पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सोफी डिवाइन ने अर्धशतक लगाया। 

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। सलामी बैटरों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। बेट्स ने 27 और प्लिमर ने 34 रन बनाए। डिवाइन 57 रन बनाकर नाबाद रहीं। 

रेणुका सिंह को मिले 2 विकेट

न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने 2 और अरुंधती रेड्डी और आशा शोभना ने एक-एक विकेट चटकाए।

भारतीय टीम 19 ओवर में ऑल आउट

न्यूजीलैंड की ओर से रखे गए 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शेफाली वर्मा ने 2, स्मृति मंधाना ने 12, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 15, जेमिमा रोड्रिग्स ने 13, रिचा घोष ने 12 और दीप्ति शर्मा ने 13 रन बनाए। भारतीय टीम 19 ओवर में 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 

डिवाइन को चुना गया ‘प्लेयर ऑफ द मैच‘ 

न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए Rosemary Mair ने 4 विकेट और Lea Tahuhu ने 3 विकेट चटकाए। कप्तान डिवाइन ने नाबाद अर्धशतक लगाते हुए 3 कैच भी लिए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

Read More: शादी के बंधन में बंधे अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान, इन खिलाड़ियों ने की शिरकत

भारत को रनों के लिहाज से मिली दूसरी सबसे बड़ी हार

भारत को रनों के लिहाज से टी 20 वर्ल्डकप में दूसरी सबसे बड़ी हार मिली। उसे 2020 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल मुकालबले में 85 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, उसे न्यूजीलैंड ने 2009 में 52 रन से, जबकि श्रीलंका ने 2014 में 22 रन से हराया था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा