श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी, पहली पारी में 46 रनों पर ढेर हुई टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरू में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो पाया था। दूसरे दिन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने भारत की पूरी टीम पहली पारी में मात्र 46 रनों रप ऑलआउट हो गई।
India vs New Zealand, 1st Test | India vs New Zealand | Shresth uttar Pradesh |

India vs New Zealand, 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरू में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो पाया था। दूसरे दिन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने भारत की पूरी टीम पहली पारी में मात्र 46 रनों रप ऑलआउट हो गई।

टेस्ट क्रिकेट में भारत का यह अब तक का तीसरा सबसे कम स्कोर है। भारत की तरफ से 5 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए। बारिश होने के बावजूद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ।

Read More: एशेज 2025-26 का शेड्यूल जारी, एक बार फिर आमने-सामने होंगे क्रिकेट के दो प्रतिद्वंद्वी

न्यूजीलैंड ने ओवरकास्ट कंडीशंस का फायदा उठाते हुए भारत को लगातार अंतराल पर झटका दिया और पूरी टीम मात्र 46 रनों पर सिमट गई। भारत को पहला झटका 9 रन के स्कोर पर लगा, जब कप्तान रोहित शर्मा 16 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और सरफराज खान अपना खाता भी नहीं खोल पाए और आउट हो गए।

महज 10 रन तक 3 विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने कुछ देर तक पारी को संभाला, लेकिन यह भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल भी बिना खाता खोले आउट हो गए। रवींद्र जडेजा और अश्विन ने भी निराश किया वह भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

Read More: बाबर का समर्थन करना इस खिलाड़ी को पड़ा भारी, PCB ने भेजा नोटिस

भारत की तरफ से कुल मिलाकर 5 बल्लेबाज इस पारी में खाता नहीं खोल पाए। विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन शून्य पर आउट हुए। वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए। इसके अलावा विलियम ओ राउरके ने 4 विकेट प्राप्त किया और भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं एक विकेट साउदी को प्राप्त हुआ (India vs New Zealand)।

इसी के साथ भारतीय टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अपने घर में भारत का अब तक का यह सबसे कम टेस्ट स्कोर है। इसके अलावा ओवरऑल टीम इंडिया का यह तीसरा सबसे कम स्कोर है। भारत के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रन पर ऑल आउट होने का रिकॉर्ड है। वहीं भारत में किसी भी टीम का यह सबसे कम टोटल भी है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

India vs New Zealand, 1st Test | India vs New Zealand | Shresth uttar Pradesh |
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी, पहली पारी में 46 रनों पर ढेर हुई टीम इंडिया
Fake Call Center In Noida | Noida Police | UP Police | Shresth uttar Pradesh |
नोएडा में विदेशी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 43 लोग गिरफ्तार
Deoria Violence | Deoria News | Shresth uttar Pradesh |
देवरिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान हंगामा, दो लोगों पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार
Noida Crime News | UP Crime news | Shresth uttar Pradesh |
नोएडा में चार साल की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Muzaffarnagar Records Most Polluted City | Shresth uttar Pradesh |
यूपी के शहरों की हवा खराब, मुजफ्फरनगर देश का सबसे प्रदूषित शहर रिकॉर्ड; देखें AQI
Fuel Tanker Explosion Nigeria | Shresth uttar Pradesh |
नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 140 से अधिक लोगों की मौत; दर्जनों घायल