श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

T20 World Cup 2024 में आखिरी बार दिख सकते हैं ये भारतीय दिग्गज…

last-t20-world-cup-2024-for-these-4-indian-players-may-retire

T20 World Cup 2024: T20 World Cup 2024 के शुरु होने की उल्टी गिनती चालू हो चुकी है। T20 World Cup 2024 में सभी टीमों ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। भारतीय टीम भी पूरी दमखम के साथ इस T20 World Cup 2024 में प्रतिभाग कर रही है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम यह टूर्नामेंट खेलेगी। ICC T20 World Cup 2024 में इस बार 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट को अपने नाम करना चाहेगी, इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाया था। इस T20 World Cup में भी कई टीमों में ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका यह आखिरी T20 World Cup हो सकता है। भारतीय क्रिकेट टीम इस टी20 वर्ल्ड कप को जीतने का पूरा प्रयास करना चाहेगी, क्योंकि T20 World Cup 2024 खेलने गई भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका यह आखिरी T20 World Cup हो सकता है। आइए जानते हैं कि वो खिलाड़ी कौन हैं…

रोहित शर्मा

37 साल के रोहित शर्मा का यह आखिरी T20 World Cup हो सकता है। इसके पीछे बढ़ती उम्र बहुत बड़ा कारण है। अटकलें यह भी लगाई जा रहीं है कि रोहित शर्मा T20 छोड़कर अन्य दो फॉर्मेट पर ज्यादा फोकस करें। भारत के लिए खेले गए 151 टी20 में भारतीट टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने 3974 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा का यह आखिरी T20 World Cup साबित हो सकता है तो वह जरुर चाहेंगे कि इस T20 World Cup पर भारतीय टीम का कब्जा हो।

विराट कोहली

भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का यह आखिरी T20 World Cup हो सकता है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली T20 World Cup 2024 के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने अब तक भारत के लिए 117 टी20 मैच में 4037 रन बनाए हैं। हाल ही में आईपीएल में वह शानदार फॉर्म में रहे। विराट कोहली ने IPL 2024 में सर्वाधिक रन बनाते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा किया। 35 वर्षीय इस भारतीय स्टार के सिर पर एक भी T20 World Cup का ताज नहीं है। साल 2024 के बाद अगला T20 World Cup 2026 में होना है। तब तक विराट 37 साल के हो चुके होंगे। टी20 क्रिकेट में जिस तरह की फिटनेस चाहिए होती है, उसमें हमेशा युवाओं को प्राथमिकता दी जाती है। ऐसे में कोहली को 2026 की भारतीय टी20 टीम में मौका मिलेगा, यह बात पूरे भरोसे से नहीं की जा सकती है।

रवीन्द्र जडेजा (T20 World Cup 2024)

T20 World Cup 2024 में रवींद्र जडेजा का चयन एक ऑलराउंडर के तौर पर हुआ है। जडेजा भी 35 साल के हो चुके हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह T20 World Cup 2024 रवींद्र जडेजा का आखिरी T20 World Cup साबित हो सकता है। यह भी सच है कि वे चोट के कारण कई बार टीम से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में जडेजा के लिए भी टी20 वर्ल्ड कप जीतने का यह आखिरी मौका माना जा रहा है।

युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र 2024 में अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे और यही उनका आखिरी वर्ल्ड कप भी हो सकता है। युजी 33 साल के हो चुके हैं। भारतीय टीम में स्पिनरों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। चहल 2022 में इसे बेहद करीब से महसूस कर चुके हैं, जब उन्हें T20 World Cup टीम का सदस्य होने के बावजूद मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में वे 2024 में वर्ल्ड कप खेलने और जीतने का कोई मौका नहीं गंवाना चाहते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा