श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Paris Olympics 2024: भारत की खराब शुरूआत, पहले इवेंट में मिली निराशा

Paris Olympics 2024 से भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है। शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई है।
Paris Olympics 2024 | Ramita Jindal | Arjun Babuta | Elavenil Valarivan | sandeep singh | Shresth uttar pradesh |

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज हो चुका है। भारत आज अपने अभियान की शुरुआत कर रहा है। इस बार 112 एथलीट 16 खेलो के 69 मेडल इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पांच रिजर्व एथलीट हैं। भारत को पहले दिन हॉकी, शूटिंग, टेनिस और बैडमिंटन के मुकाबले खेलने हैं। हालांकि, भारत के अभियान की शुरुआत बेहद खराब रही। शूटिंग के 10 मीटर एयर मिक्स्ड राइफल इवेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई है। संदीप सिंह- इलावेनिल वालारिवन और अर्जुन बबूता-रमिता जिंदल की जोड़ी मेडल की रेस से बाहर हो गई।

Paris Olympics 2024: मेडल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया भारत

भारतीय निशानेबाज रमिता जिंदल और अर्जुन बबूता क्वालीफायर में छठे स्थान पर रहे, जबकि संदीप सिंह-एलावेनिल वलारिवन 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में 12वें स्थान पर रहे। इसके साथ ही दोनों जोड़ियां मेडल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। यह ओलंपिक में भारत का पहला इवेंट था।

Paris Olympics 2024: रोवर बलराज पंवार अगले राउंड में

इस बीच, भारतीय रोवर बलराज पंवार ने पुरुषों की सिंगल स्कल्स हीट्स में 07:07.11 के समय के साथ चौथा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने कल होने वाले रेपेचेज राउंड में आगे बढ़ गए।

Paris Olympic 2024: यूपी के एथलीट ओलंपिक में दिखाएंगे दम, जानें इनके नाम

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

इससे पहले, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एक्स पर एक पोस्ट कर ओलंपिक में शामिल हो रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- आत्मविश्वास और शालीनता को प्रदर्शित करता हमारा भारतीय खिलाड़ी दल!पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का यह मनोरम दृश्य देश की भावना और खेल शक्ति को दर्शा रहा है। भारतीय तिरंगे को मान और सम्मान की यात्रा पर ले जाने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। जीत भारत की होगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी