श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Paris Olympics 2024: भारत को गोल्ड दिला पाएंगी मनु भाकर? महाहैट्रिक के करीब

Paris Olympics 2024: मनु एयर पिस्टल स्पर्धा में दो मेडल जीतकर इतिहास के पन्नों अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। अब भारत को गोल्ड की आस...
Paris Olympics 2024 Manu Bhaker able to get gold for India

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर एक के बाद एक कमाल करके दिखा रही है। मनु एयर पिस्टल स्पर्धा में दो मेडल जीतकर इतिहास के पन्नों अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। अब मनु भाकर की नजर गोल्ड मेडल जीतने पर है। मनु ने आज यानी 2 अगस्त को महिला 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाई है। मनु 590 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, लेकिन ईशा ने फिर एक बार निराश किया और 18वें स्थान पर रहीं। फाइनल मुकाबला कल यानी 3 अगस्त को खेला जाएगा। इस मुकाबले में मनु की नजर गोल्ड मेडल पर होगी। अगर मनु गोल्ड मेडल जीत जाती है तो वह गोल्ड जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। फाइनल मुकाबला कल भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से होगा।

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत के लिए अभूतपूर्व तीसरे पदक की ओर कदम बढ़ाया। शुक्रवार को निशानेबाजी की 25 मीटर महिला पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया, लेकिन ईशा सिंह प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने दुष्कर्म पीड़िता की मां को दिया भरोसा, बख्शे नहीं जाएंगे दरिंदे

मनु ने प्रिसिजन में 294 और रेपिड में 296 अंक के साथ कुल 590 अंक जुटाकर क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

भारत के लिए मेडल जीतने वाले निशानेबाज

  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रजत पदक, एथेंस ओलंपिक 2024
  • अभिनव बिंद्रा, गोल्ड मेडल, बीजिंग ओलंपिक 2008
  • गगन नारंग, कांस्य पदक, लंदन ओलंपिक 2012
  • विजय कुमार, रजत पदक, लंदन ओलंपिक 2012
  • मनु भाकर, कांस्य पदक, पेरिस ओलंपिक, 2024

बता दें, मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में अब तक दो मेडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने पहला मेडल अकेले जीता। वहीं, दूसरा मेडल मिक्सड टीम में जीता। इन दो मेडल के साथ भारत अब तीन मेडल जीत चुका है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी