श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Paris Paralympics 2024: भाला फेंक में इन एथलीट्स ने जीता मेडल, CM योगी ने दी बधाई

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सुंदर सिंह गुर्जर और अजीत सिंह ने जैवलिन थ्रो के F46 इवेंट में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। 65.62 मीटर के व्यक्तिगत थ्रो के साथ अजीत सिंह ने सिल्वर, तो सुंदर सिंह ने 64.96 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।
Paris Paralympics 2024 | Sunder Singh Gurjar and Ajit Singh | Shresth uttar Pradesh |

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सुंदर सिंह गुर्जर और अजीत सिंह ने जैवलिन थ्रो के F46 इवेंट में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। 65.62 मीटर के व्यक्तिगत थ्रो के साथ अजीत सिंह ने सिल्वर, तो सुंदर सिंह ने 64.96 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। वहीं, गोल्ड मेडल क्यूबा के वरोना गोंजालो ने जीता है। गोंजालो ने 66.14 मीटर का थ्रो फेंका था।

भारत की ओर से जैवलिन थ्रो के F46 फाइनल इवेंट में कुल 3 तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने मेडल हासिल किया है। वहीं, तीसरे खिलाड़ी रिंकू ने पांचवां स्थान हासिल किया। रिंकू ने 61.58 मीटर का थ्रो किया था।

अजीत सिंह के प्रदर्शन ने जीता दिल

अजीत सिंह ने अपने पहले प्रयास में 59.80 मीटर दूर तक भाला फेंका। फिर दूसरे प्रयास में 60.53 मीटर तक, तीसरे प्रयास में 62.33 मीटर और पांचवें थ्रो में उन्होंने 65.62 मीटर का थ्रो किया और दूसरे नंबर पर फिनिश करते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया।

सुंदर सिंह ने 64.96 मीटर तक फेंका भाला

सुंदर सिंह गुर्जर की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 62.92 मीटर और दूसरे प्रयास में 61.75 मीटर तक थ्रो किया, लेकिन बाद में उनके तीन थ्रो फाउल हो गए। सुंदर सिंह गुर्जर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 64.96 तक का रहा।

भारत के पास है कुल इतने मेडल

पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। अभी तक भारत ने कुल 20 मेडल जीते हैं, जिसमें 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल हैं। वहीं, मेडल टैली में इस समय भारत 18वें नंबर पर है। वहीं, पिछली बार भारत ने पैरालंपिक में कुल 19 मेडल जीते थे।

सीएम योगी ने दी बधाई

Read More: भारत ने पेरिस पैरालंपिक में रचा इतिहास, तोड़ा अपना ही बनाया रिकार्ड; 20 मेडल जीते


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी