Rafael Nadal Announces Retirement: स्पेन के स्टार प्लेयर राफेल नडाल ने टेनिस को अलविदा कह दिया है। राफेल नडाल ने आज संन्यास की घोषणा की। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने कहा कि वह नवंबर में डेविस कप फाइनल के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगे।
उन्होंने एक्स पर एक वीडियो संदेश पोस्ट किया। उन्होंने कहा “मैं आपको यह बताने आया हूं कि मैं प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले रहा हूं। पिछले कुछ साल मेरे लिए मुश्किल भरे रहे हैं।”
Mil gracias a todos
— Rafa Nadal (@RafaelNadal) October 10, 2024
Many thanks to all
Merci beaucoup à tous
Grazie mille à tutti
谢谢大家
شكرا لكم جميعا
תודה לכולכם
Obrigado a todos
Vielen Dank euch allen
Tack alla
Хвала свима
Gràcies a tots pic.twitter.com/7yPRs7QrOi
स्पेन के राफेल नडाल (Rafael Nadal Announces Retirement) का शुमार टेनिस के महान खिलाड़ियों में होता है। राफेल 3 साल की उम्र में ही टेनिस खेल रहे हैं। जब वह 8 साल के थे, तब उन्होंने अंडर-12 आयुवर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया था।
यह भी पढ़ें- IND W vs SL W: श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत से बनेगा टीम इंडिया का काम, बल्लेबाजों पर होगी निगाहें
नडाल ने अपने करियर में 22 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। नडाल 12 साल की उम्र तक टेनिस और फुटबॉल दोनों खेलते थे, लेकिन उनके चाचा चाहते थे कि वह टेनिस में ही अपना करियर बनाए। जाने माने फुटबॉलर टोनी नडाल राफेल नडाल के चाचा थे।
सबसे ज़्यादा 14 फ्रेंच ओपन खिताब जीतने का रिकॉर्ड राफेल नडाल के नाम है। महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने भी उनकी इस उपलब्धि को ‘खेल में सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक’ बताया।
यह भी पढ़ें- Hardik Pandya का नो लुक शॉट वायरल, देख दीवाने हुए फैंस
सिंगल में करियर गोल्डन स्लैम पूरा करने वाले केवल तीन मेंस में से राफेल नडाल एक हैं। उन्होंने 2010 में मेंस सिंगल करियर ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया था। राफेल नडाल के संन्यास लेने से टेनिस के एक युग का अंत हो जाएगा।