श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

‘WFI अध्यक्ष बनने के लिए पहलवानों को उकसाया…’, साक्षी मलिक ने बबीता फोगाट पर लगाया बड़ा आरोप

ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने भाजपा नेता बबीता फोगाट को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिससे सियासत के गलियारों में घमासान मच गया। साक्षी मलिक ने बबीता फोगाट पर आरोप लगाया है कि कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के लिए बबीता ने पहलवानों को बृजभूषण सिंह के खिलाफ भड़काया।
Sakshi Malik on Babita Phogat | Shresth uttar pradesh |

Sakshi Malik on Babita Phogat Wrestler Protest: ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने भाजपा नेता बबीता फोगाट को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिससे सियासत के गलियारों में घमासान मच गया। साक्षी मलिक ने बबीता फोगाट पर आरोप लगाया है कि कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के लिए बबीता ने पहलवानों को बृजभूषण सिंह के खिलाफ भड़काया।

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए साक्षी मलिक ने कहा कि बबीता फोगाट ने ही पहलवानों को बृजभूषण सिंह के खिलाफ उकसाया था, क्योंकि बबीता फोगाट उन्हें हटाकर खुद भारतीय कुश्ती महासंघ की अध्यक्ष बनना चाहती थीं।

साक्षी मलिक ने कहा कि सबसे पहले बबीता फोगाट ने पहलवानों की एक बैठक बुलाई थी। उस बैठक में उन्होंने पहलवानों से कुश्ती महासंघ के अंदर छेड़छाड़ की घटनाओं सहित कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध करने की अपील की थी।

साक्षी मलिक ने कांग्रेस की तरफ से समर्थन पर कहा कि यह गलत है। बबीता फोगाट और तीरथ सिंह ने हमें विरोध करने के विचार के साथ हमसे बात की थी। हालांकि, उनका अपना एजेंडा था। वह WFI अध्यक्ष बनना चाहती थीं।

साक्षी ने लगाए यह गंभीर आरोप

इस मामले में साक्षी ने कहा कि हमने बबीता फोगाट से प्रभावित होकर पूरा विरोध नहीं किया था, हमने आंख मूंदकर उनका अनुसरण नहीं किया, लेकिन उनके सुझाव पर ही विरोध शुरू किया गया था। हम जानते थे कि महासंघ के अंदर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ जैसे गंभीर चीजें हो रही है। हमारा मानना था कि एक महिला के नेतृत्व से सकारात्मक बदलाव होंगे। खासकर बबीता फोगाट जैसी कोई महिला, जो खुद एक खिलाड़ी भी हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Sarfaraz Khan Blessed With Baby Boy | Shresth uttar pradesh |
सरफराज खान बने पिता, बेटे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
Maharashtra Assembly Elections 2024 | Shresth uttar pradesh |
'हम लॉरेंस बिश्नोई में शहीद भगत सिंह देखते हैं…' इस पार्टी ने लॉरेंस विश्नोई को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर
Mahakumbh 2025 | UP Roadways | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
महाकुंभ 2025 में यूपी रोडवेज बढ़ चढ़कर ले रहा है हिस्सा, बसों में चस्पा होंगे 'आओ चलें महाकुंभ' के स्टीकर
Sakshi Malik on Babita Phogat | Shresth uttar pradesh |
'WFI अध्यक्ष बनने के लिए पहलवानों को उकसाया...', साक्षी मलिक ने बबीता फोगाट पर लगाया बड़ा आरोप
Bulandshahr Cylinder Blast | Bulandshahr | Shresth uttar Pradesh |
Bulandshahr: सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर; सीएम योगी ने लिया संज्ञान
PM Modi In Varanasi | Prime Minister Narendra Modi | Shresth uttar Pradesh |
PM मोदी ने वाराणसी को दिया 6,100 करोड़ का तोहफा, कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास