श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

इस क्रिकेटर से होगी सानिया मिर्जा की शादी? लंबे समय से कर रही हैं डेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सानिया मिर्जा भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के साथ रिलेशन में हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं...
Sania Mirza Wedding Rumours | Shreshth Uttar Pradesh |

Sania Mirza Wedding Rumours: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लंबे समय से अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चे में हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद ऐसे खबरें सामने आ रही हैं कि सानिया जल्द ही दूसरी बार दुल्हनिया बन सकती हैं। मगर इस बार सानिया का नाम मोहम्मद शमी से नहीं बल्कि किसी और से जोड़ा जा रहा है।

शमी नहीं इस क्रिकेटर की होगी सानिया मिर्जा की शादी?

जी हां, सानिया मिर्जा की दूसरी शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सानिया भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से शादी रचाने वाली हैं। हालांकि, खुद सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने एक इंटरव्यू के दौरान इन खबरों को खारिज किया था, लेकिन सानिया की शादी के खबरों का सिलसिला अभी थमा नहीं है।

लंबे समय से डेट कर शिखर और सानिया!

सानिया मिर्जा का नाम अब किसी और क्रिकेटर से जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सानिया मिर्जा भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के साथ रिलेशन में हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अब दोनों एक-दूसरे से शादी (Sania Mirza Wedding Rumours) करने का विचार कर रहे हैं। हालांकि, इन खबरों पर सानिया या शिखर किसी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी संग शादी रचाने वाली हैं सानिया मिर्जा! टेनिस स्टार के पिता का बड़ा खुलासा

सानिया संग शादी पर क्या बोले शमी?

बता दें कि कुछ समय पहले ही शमी ने कुछ सानिया (Sania Mirza-Mohammad Shami) के शादी की अफवाहों पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने अपने बारे में ऐसी खबरें सुनी है कि मैं सानिया मिर्जा से शादी करने वाला हूं। शमी चोट लगने की वजह से टी-20 का वर्ल्ड कप नहीं खेल पा रहे हैं। हालांकि, धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

मालूम हो कि सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ निकाह किया था। हालांकि, दोनों का तलाक हो चुका है। सानिया और शोएब का एक बेटा इहजान है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

1758733-image171
हाथरस भगदड़ कांड के मुख्य आरोपी को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
india vs zimbabwe t20 series | Sports news | Shreshth Uttar pradesh |
IND vs ZIM: बिश्नोई की स्पिन में उलझे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज, भारत को 116 रनों का लक्ष्य
New-Project-65
हाथरस हादसा : मृतक आश्रितों को दिए दो-दो लाख रुपये के चेक
PPP model will make the path to one trillion dollar economy easier
पीपीपी मॉडल से आसान होगी वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की राह, जानिए कैसे
CM Yogi | Jaiprakash Narayan Sarvodaya Girls School | Shreshth Uttar Pradesh |
सीएम योगी ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का किया लोकार्पण
New-Project-63
कैंसर का दर्द; शरीर पर पड़े काले निशान, लेकिन हिना खान ने नहीं मानी हार, बोलीं- मेरी आंखों में...