श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

SL vs NZ: जयसूर्या ने किया शानदार प्रदर्शन, श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 63 रनों से हराया

गॉल टेस्ट में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड के पास इस मैच को जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी...

SL vs NZ: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 63 रनों से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने शानदार गेंदबाजी की और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड के खिलाफ जयसूर्या ने 9 विकेट लेकर जीत में सबसे अहम रोल निभाया।

गॉल टेस्ट में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड के पास इस मैच को जीतने का सुनहरा मौका था, लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया।

275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 207 रन बना लिए थे। रचिन रवींद्र 91 रन पर नाबाद खेल रहे थे। टेस्ट मैच के 5वें दिन श्रीलंका को जीत के लिए जहां दो विकेट और चटकाने थे, वहीं न्यूजीलैंड को 68 रन बनाने थे।

पांचवें दिन न्यूजीलैंड की टीम (SL vs NZ) जब मैदान पर उतरी तो वह ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं सकी। आधे घंटे के अंदर ही न्यूजीलैंड के दोनों विकेट गिर गए। 5वें दिन दोनों विकेट प्रभात जयसूर्या को प्राप्त हुआ। इसी के साथ श्रीलंका ने यह मैच 63 रनों से जीत लिया।

गॉल टेस्ट में श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या मैच के हीरो रहे, जिन्होंने दोनों पारियों को कुल 9 विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में 4 जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट लिए।

गॉल में न्यूजीलैंड को हराते ही श्रीलंका ने साल 2000 से अब तक किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा 25 टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। श्रीलंका ने गॉल में 43 मैचों में 25वीं जीत दर्ज की है। इस दौरान इंग्लैंड ने भी लॉर्डस में 48 टेस्ट मैचों में से 25 जीत दर्ज की है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Pilibhit Man eating tiger caught had attacked many people
पीलीभीत: पकड़ा गया आदमखोर बाघ, कई लोगों पर कर चुका था हमला
SL vs NZ
SL vs NZ: जयसूर्या ने किया शानदार प्रदर्शन, श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 63 रनों से हराया
stone-pelting-on-lucknow-patna-vande-bharat-train FIR registered against accused READ
वंदे भारत चलाने को लेकर पहले ही दिन रार, ट्रेन के आगे ट्रैक पर बैठे ड्राइवर और गार्ड
Noida mall shooting Three men open fire in parking lot after fight arrested
नोएडा: गार्डन गैलेरिया के बाहर चली गोली, नशे में धुत आपस में भिड़े दो गुट
Bhojpuri actress Akshara Singh | Shresth uttar pradesh |
अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, जमकर चले जूते-चप्पल
Laapataa Ladies | Oscar 2025 | Aamir Khan Productions | Shresth uttar Pradesh |
फिल्म Laapataa Ladies ने Oscar 2025 में बनाई जगह, इन फिल्मों को छोड़ा पीछे