श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

T20 World Cup 2024 जीतने के बाद भारत लौटे ‘Champions’, एयरपोर्ट पर जुटे फैंस

Team India Reached Delhi: विश्वकप जीतने का 13 साल का सूखा खत्म करने के बाद टीम इंडिया आज स्वदेश वापस आ गई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई है। फैंस रोहित-विराट के नारे लगा रहे हैं।
Team India Reached Delhi | T20 World Cup 2024 | Shreshth Uttar Pradesh |

Team India Reached Delhi: विश्वकप जीतने का 13 साल का सूखा खत्म करने के बाद टीम इंडिया आज स्वदेश वापस आ गई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की एक झलक देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई है। फैंस रोहित-विराट के नारे लगा रहे हैं।

सुबह 11 बजे पीएम मोदी से मिलेंगे खिलाड़ी

टीम इंडिया के खिलाड़ी आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पूरा स्टॉफ मौजूद रहेगा। इसके बाद भारतीय टीम मुंबई रवाना होगा, जहां शाम को वे मरीन ड्राइव पर विक्ट्री परेड में शामिल होंगे।

‘हम लंबे समय से विश्वकप का इंतजार कर रहे थे’

टीम इंडिया के विश्वकप जीतने को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एक फैन ने कहा कि हम बहुत लंबे समय से (विश्व) कप का इंतजार कर रहे थे। हम बहुत खुश हैं कि हम कप घर ला रहे हैं। वहीं, एमएस धोनी के प्रशंसक राम बाबू ने कहा कि टीम इंडिया टी20 विश्व कप जीतकर वापस आ रही है। पिछली बार, हमने एमएस धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी। हम बेहद खुश हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। कैलिफोर्निया के एक प्रशंसक ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। ऐसा मैच मैंने पहले कभी नहीं देखा था।

4 बजे से Team India का इंतजार कर रहे थे फैंस

भारतीय टीम के प्रशंसक लवली चावला का कहना है कि हम सुबह 4 बजे से यहां इंतजार कर रहे हैं। हमें पता था कि टीम इंडिया दिल्ली में लैंड करेगी। हम उनका स्वागत करने के लिए यहां आए हैं।

Team India ने 13 साल बाद जीता वर्ल्डकप

बता दें कि भारत ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी-20 वर्ल्डकप जीत लिया। भारत ने 13 साल के इंतजार के बाद कोई वर्ल्डकप जीता है। आखिरी बार भारत ने 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्डकप जीता था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uppsc protest
बैरिकेडिंग तोड़ UPPSC मुख्यालय में घुसे छात्र, डीएम और कमिश्नर भी मौजूद
IND vs SA 3rd T20
IND vs SA: भारत ने अफ्रीका को 11 रनों से दी मात, तिलक ने लगाया शानदार शतक
South Africa vs India 3rd T20
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट
Supreme Court Issues Guidelines To Bulldozer Justice | executive and judiciary | Shresth uttar Pradesh |
सुप्रीम कोर्ट ने 'बुलडोजर न्याय' पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
Indecency with elderly woman in Air India flight | Shresth uttar Pradesh |
Air India की फ्लाइट में महिला के साथ अभद्रता, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को लिखा पत्र
Fatehpur Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बारातियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, हादसे में 3 की मौत; 10 घायल