श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पाक के खिलाफ आग उगलता है Kohli का बल्ला, आंकड़े दे रहे गवाही

T20 World Cup 2024 Virat Kohli पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने अब तक 5 वर्ल्डकप खेले हैं। इसमें से 4 बार उन्होंने हाफ सेंचुरी जमाई है। गौर करने वाली बात यह है कि वे चार बार नाबाद पवेलियन लौटे। विराट को रोकने में पाकिस्तानी गेंदबाज नाकाम रहे हैं। विराट ने पाक के खिलाफ अब तक टी-20 विश्वकप में 308 रन बनाए हैं।
T20 World Cup 2024 | Virat Kohli  Virat Kohli | shreshth uttar pradesh |

T20 World Cup 2024 Virat Kohli : भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क में हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान को जहां अपने पहले मैच में अमेरिका के हाथों सुपरओवर में अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सभी की निगाहें अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी, क्योंकि टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला जमकर आग उगलता है।

Virat Kohli ने T20 World Cup 2024 में बनाए 308 रन

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने अब तक 5 वर्ल्डकप खेले हैं। इसमें से 4 बार उन्होंने हाफ सेंचुरी जमाई है। गौर करने वाली बात यह है कि वे चार बार नाबाद पवेलियन लौटे। विराट को रोकने में पाकिस्तानी गेंदबाज नाकाम रहे हैं। विराट ने पाक के खिलाफ अब तक टी-20 विश्वकप में 308 रन बनाए हैं।

T20 World Cup 2012 में Virat Kohli ने बनाए नाबाद 78 रन

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी-20 विश्वकप 2012 में श्रीलंका में खेला था। इस मैच में उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाए थे। उनकी पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान की ओर से दिए गए 129 रनों का लक्ष्य 17वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

T20 World Cup 2014: Virat Kohli ने बनाए नाबाद 36 रन

T20 World Cup 2014 में विराट कोहली ने 32 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए थे। पाकिस्तान की पूरी टीम 130 रनों पर सिमट गई थी। यह मुकाबला बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेला गया था।

T20 World Cup 2016 में कोहली ने बनाए नाबाद 55 रन

T20 World Cup 2016 में कोहली ने 37 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए थे। उनकी इस पारी बदौलत भारत ने 13 गेंद शेष रहते जीत हासिल की थी। कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में पाक की पूरी टीम 18 ओवर में 11 रन पर ऑल आउट हो गई।

T20 World Cup 2016: कोहली के नाबाद 57 रनों के बावजूद मिली हार

T20 World Cup 2016 में विराट कोहली ने 49 गेंदों पर 57 रन बनाए थे। हालांकि, इस मैच में पहली बार पाकिस्तान ने भारत को शिकस्त दी थी।

T20 World Cup 2022 में कोहली ने बनाए नाबाद 82 रन

T20 World Cup 2022 में कोहली के द्वारा खेली गई विराट पारी को भला कोई कैसे भूल सकता है। इस मैच में उन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी। इसमें भारत की हार लगभग तय लग रही थी। पाकिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी