श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

T20 World Cup 2024: AFG के खिलाफ WI ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज की टीम ने टी-20 वर्ल्डकप में इतिहास रच दिया। उसने अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में वह कारनामा कर दिखाया, जो आज के पहले किसी टीम ने नहीं किया था। इसमें विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
T20 World Cup 2024 | West Indies | Afghanistan | Shreshth uttar Pradesh |

T20 World Cup 2024 WI vs AFG Match Highlights: वेस्टइंडीज की टीम ने टी-20 वर्ल्डकप में इतिहास रच दिया। उसने अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में वह कारनामा कर दिखाया, जो आज के पहले किसी टीम ने नहीं किया था। इसमें विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मैच में चौथे ओवर में एक बार फिर 36 रन बनते हुए देखा गया। आइए, जानते हैं कि वेस्टइंडीज ने ऐसा क्या किया है, जो पहले किसी टीम ने नहीं किया है…

WI vs AFG: वेस्टइंडीज ने पावर प्ले में बनाए 92 रन

दरअसल, वेस्टइंडीज ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने पावरप्ले यानी 6 ओवर में 92 रन बना डाले। इतना ही नहीं, निकोलस पूरन और जॉनसन चार्ल्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी केवल 14 गेंदों पर हुई। इसमें अजमतुल्लाह ओमरजई के ओवर में बनाए गए 36 रन भी शामिल हैं। आइए, आपको बताते हैं कि ओमरजई के दूसरे और वेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर में किस तरह 36 रन बने…

  • पहली गेंद (6)- निकोलस पूरन ने छक्का लगाया
  • दूसरी गेंद (N4)- नौ बाल, पूरन ने चौका लगाया।
  • दूसरी गेंद (Wd5)- यह गेंद वाइड थी। इस पर 5 रन मिले।
  • दूसरी गेंद (0)- इस गेंद पर पूरन बोल्ड हो गए, लेकिन यह गेंद फ्री हिट थी।
  • तीसरी गेंद (L4)- इस पर बाई का 4 रन मिला।
  • चौथी गेंद (4)- इस गेंद पर पूरन ने चौका लगाया।
  • पांचवीं गेंद (6)- इस गेंद पर पूरन ने सिक्स लगाया।
  • छठी गेंद (6)- इस पर पूरन ने फिर सिक्स जड़ दिया।

T20 में 36 रन कब-कब बने?

36- युवराज सिंह (भारत) बनाम स्टुअर्ड ब्रॉड (इंग्लैंड), डरबन, 2007
36-किरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) बनाम अकीला धनंजय (श्रीलंका), कूलिज, 2021
36-रोहित शर्मा (भारत) बनाम करीम जनत (अफगानिस्तान), बेंगलुरु, 2024
36-दीपेन्द्र सिंह ऐरी (नेपाल) बनाम कामरान खान (कतर), अल अमीरात, 2024
36- निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) बनाम ओमरजई (सेंट लुसिया), 2024

T20 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर (Highest Powerplay Scores in T20Is)

102/ 0- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज सेंचुरियन 2023
98/4- वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, कूलिज, 2021
93/0-आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज, सेंट जॉर्ज, 2020
92/1- वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान ग्रास आइलेट, 2024

T20 World Cup 2024: सुपर-8 में पहुंचा बांग्लादेश, इस दिन भारत से होगी टक्कर

WI vs AFG: वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रन से हराया

मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रन से हराया। वेस्टइंडीज ने 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 53 गेंदों पर 98 रन, जॉनसन चार्ल्स ने 27 गेंदों पर 43 रन, शे होप 17 गेंदों पर 25 रन और रोवमन पॉवेल ने 15 गेंदो पर 26 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन ने 2, जबकि ओमरजई और नवीन-उल-हक ने एक-एक विकेट चटकाए।

वहीं, 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने बिना कोई रन बनाए पहला विकेट गंवा दिया। टीम की ओर से इब्राहिम जादरान ने 38, ओमरजई ने 23, करीम जनत ने 14 और राशिद खान ने 18 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से मैकॉय ने 3 विकेट चटकाए, जबकि अकील होसैन और गुडाकेश मोती को 2-2 विकेट मिले। वहीं, रसेल और अल्जारी जोसेफ को एक-एक विकेट हासिल हुआ।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

1758733-image171
हाथरस भगदड़ कांड के मुख्य आरोपी को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
india vs zimbabwe t20 series | Sports news | Shreshth Uttar pradesh |
IND vs ZIM: बिश्नोई की स्पिन में उलझे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज, भारत को 116 रनों का लक्ष्य
New-Project-65
हाथरस हादसा : मृतक आश्रितों को दिए दो-दो लाख रुपये के चेक
PPP model will make the path to one trillion dollar economy easier
पीपीपी मॉडल से आसान होगी वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की राह, जानिए कैसे
CM Yogi | Jaiprakash Narayan Sarvodaya Girls School | Shreshth Uttar Pradesh |
सीएम योगी ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का किया लोकार्पण
New-Project-63
कैंसर का दर्द; शरीर पर पड़े काले निशान, लेकिन हिना खान ने नहीं मानी हार, बोलीं- मेरी आंखों में...