श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

‘आप भारत का गौरव हो…’, PM मोदी ने विनेश का बढ़ाया हौसला

Vinesh Phogat Disqualified: विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने से पूरे देश में दु:ख का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी विनेश फोगाट के प्रति सदभावना व्यक्त करते हुए X पर लिखा कि ‘विनेश आप चैंपियंस की चैंपियन हो। आप भारत का गौरव हो और हर एक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज का यह घटनाक्रम दर्द भरा है।
Vinesh Phogat Disqualified | PM Modi | Paris Olympics 2024 | Shresth uttar Pradesh |

Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 Kg से अयोग्य घोषित कर दिया गया। वह फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगी और ना ही उनको कोई मेडल मिलेगा।

विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने से पूरे देश में दु:ख का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी विनेश फोगाट के प्रति सदभावना व्यक्त करते हुए X पर लिखा कि ‘विनेश आप चैंपियंस की चैंपियन हो। आप भारत का गौरव हो और हर एक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज का यह घटनाक्रम दर्द भरा है।

काश जो दर्द और दुख मैं आज महसूस कर रहा हूं, वे शब्दों में बयां हो सकता। साथ ही मैं जानता हूं कि आप वापसी करेंगी। यह हमेशा से आपका स्वभाव रहा है कि आप चुनौतियों से सीधा भिड़ती हैं। मजबूती से वापसी करो! हम सब तुम्हारे साथ हैं।

पीएम मोदी ने की अपील (Vinesh Phogat Disqualified)

सूत्रों की माने तो पीएम नरेंद्र मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और उनसे इस मुद्दे और विनेश की हार के बाद भारत के पास मौजूद विकल्पों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी मांगी हैं।

पीएम मोदी ने पीटी उषा से विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों का पता लगाने के लिए कहा। उन्होंने पीटी उषा से यह भी आग्रह किया कि अगर इससे विनेश को मदद मिलती है तो वह अपनी अयोग्यता के संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराएं।

भारत को बड़ा झटका, विनेश फोगाट ओलंपिक में अयोग्य घोषित; टूटा गोल्ड का सपना


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gorakhpur | Gorakhpur News | Shresth uttar Pradesh |
हाय रे आशिकी! छात्रा ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे ने कार से रौंदा
Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?