श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

NZ W vs PAK W: आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां देख पाएंगे रोमांचक मुकाबला

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आज (14 अक्टूबर) रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमों की नजर पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में आने पर होगी।
Women T20 World Cup 2024 | NZ W vs PAK | Shresth uttar Pradesh |

Women T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आज (14 अक्टूबर) रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमों की नजर पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में आने पर होगी।

अभी तक न्यूजीलैंड की टीम ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें से दो मुकाबले में उसे जीत मिली है और केवल एक ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पाकिस्तान का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के सामने कुछ खास नहीं है। पाकिस्तान को केवल एक ही मुकाबले में जीत नसीब हुई है। दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

4 अंक के साथ न्यूजीलैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी है। अगर वह आज के मुकाबले में जीत जाती है, तो टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं, 2 अंक के साथ पाकिस्तान की टीम टेबल में चौथे नंबर पर है। अगर आज के मैच में वो जीतने में सफल रहती है, तो वो टेबल में तीसरे स्थान पर जगह बना लेगी।

यहां देख पाएंगे रोमांचक मुकाबला

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मुकाबला सोमवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। वहीं, आधे घंटे पहले यानी 3 बजे टॉस होगा।

भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर महिला टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मैच का प्रसारण किया जाएगा। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी।

Rafael Nadal: टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने किया संन्यास का एलान, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

This actress once used to make prank videos on the streets animal changed
कभी सड़कों पर प्रैंक वीडियोज बनाती थी ये एक्ट्रेस, एनिमल ने बदली जिंदगी
Kanpur Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
कानपुर में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 छात्रों सहित 5 की मौत
Saharanpur | Shresth uttar Pradesh |
सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के ICU वार्ड में फॉर्मेलिन का पोछा लगने से मचा हड़कंप
Women T20 World Cup 2024 | NZ W vs PAK | Shresth uttar Pradesh |
NZ W vs PAK W: आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां देख पाएंगे रोमांचक मुकाबला
Bahraich Violence | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
बहराइच में प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में लगाई आग, दुकानों में भी की तोड़फोड़; 30 लोग हिरासत में
Bahraich Violence | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
Bahraich Violence: अंतिम संस्कार करने से परिवार का इनकार, आरोपियों के एनकाउंटर की कर रहे मांग