श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सांवले रंग की वजह से ताना देता था पति, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

आगरा जिले में एक पत्नी ने पत्नी को इस बात पर ताने मारना शुरू कर दिया कि उसका रंग सांवला है। बात इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस तक चला गया। साल 2022 में आगरा के युवक और युवती की शादी हुई थी। शादी के बाद उसके पति ने सांवले रंग को लेकर ताने मारना शुरू कर दिया।
Agra | Husband used to taunt because of dark complexion | Shresth uttar Pradesh |

Agra: अकसर शादी की बात आती है तो लड़कों की प्राथमिकता होती है कि लड़की गोरी होनी चाहिए, लेकिन अगर लड़की का रंग थोड़ा दबा हुआ है, तो उससे परेशानी क्या है? त्वचा का रंग बदल जाने से क्या एक इंसान की पूरी शख्सियत बदल जाती है? इन्हीं सब दकियानूसी सोच की वजह से सांवली रंग की लड़कियों को शादी के लिए न जाने क्या-क्या झेलना पड़ता है।

शादी के बाद पत्नियों को पति के द्वारा दुत्कार दिया जाता है, कभी-कभी तो बात मारपीट तक आ जाती है। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

पत्नी के सांवले रंग को लेकर भड़का पति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगरा जिले में एक पति ने पत्नी को इस बात पर ताने मारना शुरू कर दिया कि उसका रंग सांवला है। बात इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस तक चला गया। साल 2022 में आगरा के युवक और युवती की शादी हुई थी। शादी के बाद पति ने पत्नी के सांवले रंग को लेकर ताने मारना शुरू कर दिया।

पति कहता था कि शादी के लिए जो फोटो दिखाई गई थी, उसमें गोरी दिखी थी, लेकिन असल में रंग सांवला है। वैसे तो आंखें भी छोटी-बड़ी हैं। फोटो में बड़ी-बड़ी आंखें दिख रही थीं। हकीकत में बटन जैसी हैं। शादी के बाद बिना मेकअप के देखा तो रंग सांवला निकला। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बात यहां तक आ गई कि गुस्साई पत्नी अपने मायके आ गई और पुलिस से शिकायत कर दी।

पति के तानों से परेशान हुई पत्नी, पुलिस से की शिकायत

वहीं, महिला ने अपनी शिकायत में पति के साथ ससुराल वालों पर भी आरोप लगाए। उसने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। काउंसलिंग में हकीकत सामने आई। अब दोनों के बीच समझौता कराया जा रहा है। पति का कहना है कि उसके साथ भी धोखा किया गया है, क्योंकि उसे फोटो में गोरी लड़की दिखाई गई थी और मिलने पर मेकअप के साथ मिलवाया गया। शादी के बाद बिना मेकअप के देखा तो रंग सांवला निकला। वहीं पत्नी का कहना है कि इन्हीं तानों से वो परेशान है।

Read More: सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Tirupati Temple Prasad | Chief Priest of Ram Janmabhoomi, Acharya Satyendra Das | Shresth uttar Pradesh |
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिली जानवरों की चर्बी, आचार्य सत्येंद्र दास ने की दोषी को सजा दिलाने की मांग
Agra | Husband used to taunt because of dark complexion | Shresth uttar Pradesh |
सांवले रंग की वजह से ताना देता था पति, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
Sultanpur Robbery | Ajay Yadav encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Pitru Paksha 2024 | Pitru Paksha | Shresth uttar Pradesh |
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, जानें पितरों का तर्पण करने की सही विधि
PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू