श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी दिल्ली की नई सीएम नामित की गई हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री नामित की गईं आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 21 सितंबर को पद की शपथ लेंगे। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |

Atishi To Take oath On September 21: केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी दिल्ली की नई सीएम नामित की गई हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री नामित की गईं आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 21 सितंबर को पद की शपथ लेंगे। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद आतिशी ने दिल्ली में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने मंगलवार को कहा कि वह निवर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा उन पर दिखाए गए भरोसे से खुश हैं, लेकिन इस बात से भी दुखी हैं कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करेंगी।

आतिशी ने कहा, “सबसे पहले मैं दिल्ली के लोकप्रिय सीएम, आप के राष्ट्रीय संयोजक और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी और इसके लिए मुझ पर भरोसा किया। मैं एक साधारण परिवार से हूं। अगर मैं किसी और पार्टी में होती, तो शायद मुझे चुनाव लड़ने के लिए टिकट भी नहीं मिलता।”

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं आतिशी

43 वर्षीय आतिशी, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। वह एक प्रमुख आप नेता हैं और मनीष सिसोदिया के शिक्षा मंत्री रहते हुए उनकी सलाहकार के रूप में काम कर चुकी हैं।

आप नेताओं ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आतिशी आप की स्थापना के समय ही पार्टी में शामिल हो गई थीं और 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की घोषणापत्र मसौदा समिति की प्रमुख सदस्य थीं। वह पार्टी प्रवक्ता के रूप में भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विधानसभा में कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं और दिल्ली सरकार में सबसे ज़्यादा मंत्रालय उनके पास हैं।

आतिशी के लिए यह काम आसान नहीं होगा क्योंकि वह AAP का मुख्य चेहरा होंगी, क्योंकि वह राष्ट्रीय राजधानी में फिर से सत्ता में आने के उद्देश्य से विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है। AAP ने दिल्ली विधानसभा के लिए जल्द चुनाव की मांग की है। पिछले विधानसभा चुनाव 2020 की शुरुआत में हुए थे।

Read More: बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी