श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Elvish Yadav का सपेरों से निकला कनेक्शन! चार्जशीट में हुआ खुलासा

elvish yadav snake venom supply

Noida: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक बार फिर से रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले के कारण उनका नाम सुर्खियों में हैं। नोएडा पुलिस ने एल्विश के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें एल्विश का सपेरों से संपर्क और 24 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। कहा जा रहा है कि एल्विश के अलावा इस चार्जशीट में आठ और लोगों के नाम शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, इस आरोप पत्र में नोएडा पुलिस ने कहा कि आरोपी सांपों के जहर की खरीद फरोख्त के काले धंधे में शामिल थे। उनका सपेरों से संपर्क भी था। आरोप पत्र में एल्विश के खिलाफ लगी एनडीपीएस की धाराओं का आधार भी बताया गया। साथ ही उसके सहयोगियों पर लगे आरोपों की पुष्टि भी की गई।

यह है पूरा मामला

बता दें, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्टवेट हॉल से 5 लोगों को 2 नवंबर 2023 को गिरफ्तार किया था। यहां से 9 सांप बरामद हुए, जिनमें 5 कोबरा, 1 अजगर, 2- दो मुहें सांप और एक रेड स्नैक था। सभी सांपों में वेनॉम ग्लैंड्स गायब थीं, जिसमें जहर होता है। इस पूरे मामले का स्टिंग ऑपरेशन एक एनजीओ ने किया था। उसी एनजीओ ने इस मामले में एल्विश यादव के नाम का भी जिक्र किया था।

संस्था का आरोप था कि एल्विश जिंदा सांपों के साथ दिल्ली एनसीआर के फार्म हाउस में गैर-कानूनी रूप से रेव पार्टियां करता है। इनमें सांपों और उनके जहर का इस्तेमाल होता है। इसके बाद एल्विश यादव को गिरफ्तार भी किया गया था। हाल ही में वह जमानत पर रिहा हुआ है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Tirupati Temple Prasad | Chief Priest of Ram Janmabhoomi, Acharya Satyendra Das | Shresth uttar Pradesh |
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिली जानवरों की चर्बी, आचार्य सत्येंद्र दास ने की दोषी को सजा दिलाने की मांग
Agra | Husband used to taunt because of dark complexion | Shresth uttar Pradesh |
सांवले रंग की वजह से ताना देता था पति, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
Sultanpur Robbery | Ajay Yadav encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Pitru Paksha 2024 | Pitru Paksha | Shresth uttar Pradesh |
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, जानें पितरों का तर्पण करने की सही विधि
PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू