श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नोए़डा- बागपत में EVM में खराबी, पढ़े पूरी खबर

Lok Sabha Election 2024 | Second Phase voting | EVM | shreshth uttar pradesh |

UP Lok Sabha Election 2024 Second Phase voting: उत्तर प्रदेश में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। यूपी की अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीट मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक होना है। दूसरे चरण के मतदान के बीच गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के ग्रेटर नोएडा में ईवीएम खराब होने की खबर सामने आई है।

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा- गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के ग्रेटर नोएडा में बूथ संख्या 1 एवं 7 पर काफी देर से ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना. संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

 बागपत के दो बूथों पर EVM खराब होने की सूचना

मिली जानकारी के मुताबिक, बागपत के बूथ संख्या 275 पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिलाी है। बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में भी ईवीएम मशीन खराब होने की खबर सामने आ रही है।

लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। यूपी की जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा शामिल है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, दूसरे चरण की आठ सीटों पर कुल एक करोड़ 67 लाख 77 हजार 198 मतदाता हैं। इसमें 90 लाख 26 हजार 51 पुरुष मतदाता, 77 लाख 50 हजार 356 महिला मतदाता और 791 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। दूसरे चरण में हो रहे मतदान में सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद (29 लाख, 45 हजार 487) में और सबसे कम मतदाता बागपत (16 लाख 53 हजार 146) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा