श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Snake Venom Case में दो और लोग गिरफ्तार, क्या है एल्विश यादव से इनका कनेक्शन

Noida Snake Venom Case

Noida Snake Venom Case: नोएडा में सांपों के जहर का मामला यूट्यूबर एल्विश यादव पर भारी पड़ा है। इस मामले में दो और लोगों पर भी कार्रवाई हुई है। पुलिस का कहना है कि ये लोग रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई करते थे। एल्विश की रेव पार्टी में भी यही होता था।

इन आरोपियों के नाम ईश्वर और विनय हैं। इन दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। पुलिस ने बताया है कि दोनों एक सपेरे के संपर्क में थे। राहुल नाम का ये सपेरा पहले ही पुलिस गिरफ्त में है। अब तक इस मामले में सात लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

मामले को देख रहे डीसीपी स्टॉफ ऑफिस ने बताया है कि एल्विश की गिरफ्तारी के कुछ दिनों के बाद दो और लोगों को हिरासत में लिया गया। ईश्वर और विनय नाम के लोग राहुल नाम के सपेरे के संपर्क में थे। ईश्वर नाम का शख्स बैंकेट हॉल चलाता है और वो सांपों के जहर को मंगवाता रहता था।

दूसरा शख्स विनय एल्विश का पक्का दोस्त बताया जा रहा है। जबकि विनय और ईश्वर आपस में खास दोस्त हैं। विनय पार्टियां कराता था जिसमें ईश्वर उसकी मदद करता था। एल्विश भी विनय के जरिए पार्टी कराता था। अब दोनों को गिरफ्तार करके इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बता दें, एल्विश यादव चर्चित यूट्यूबर हैं जिन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 भी जीता है। उन्होंने हाल ही में एक और यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ मारपीट की थी जो बाद में पब्लिसिटी स्टंट साबित हुई। फिलहाल इस ये मामला हाई प्रोफाइल हो गया है और एल्विश फंस गए हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी