श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मुख्तार के परिजनों से मिले अखिलेश यादव, योगी सरकार पर साधा निशाना

akhilesh yadav with mukhtar ansari family

Akhilesh Yadav Mukhtar Ansari: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के घर पर जाकर उसके परिजनों से मुलाकात की है। बताया जा रहा है अखिलेश यादव 1 घंटे तक मुख्तार के परिवार के साथ रहे और इस दौरान पूरा अंसारी परिवार अखिलेश के साथ था। हालांकि अखिलेश मुख्तार की कब्र पर नहीं गए और गाजीपुर से वापस लखनऊ लौट गए।

अखिलेश मिले मुख्तार के पूरे परिवार से

इससे पहले सपा के एक और बड़े नेता धर्मेंद्र यादव ने मुख्तार की कब्र पर फूल चढ़ाए थे। अखिलेश ने इस दौरान मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी और उसके बेटे उमर अंसारी के साथ बातचीत की। अखिलेश योगी सरकार पर हमलावर थे। उन्होंने कहा कि जेल, थाने में, सीएम आवास में, तहसील के सामने ऐसी घटनाएं सामने आ रही है जिससे लगता है कि सरकार को जनता की परवाह नहीं है।

अखिलेश ने कहा कि, मुख्तार ने मरने से पहले ही कहा था कि उसकी जान लेने की कोशिश की जा रही है। उसको जहर दिया जा रहा है, लेकिन सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। सरकार नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करें। जो सरकार ऐसा नहीं कर सकती वह जनता की क्या होगी?

मुख्तार की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग

अखिलेश ने मुख्तार की मौत की जांच की मांग की। अखिलेश यादव ने कहा कि यह जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में होनी चाहिए। क्योंकि मौजूदा जांच पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता। इस सरकार पर मुझे भरोसा नहीं है।

इस मामले में मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने भी कहा कि उसके पिता की मौत का सच सामने लाने के लिए वे लोग कानूनी लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। उनको भारत की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उनके पिता लाखों लोगों के लिए मसीहा जैसे थे। उनकी कब्र पर ना केवल मुस्लिम बल्कि सभी धर्मों को मानने वाले लोग आए थे।

बता दें, मुख्तार एक गैंगस्टर था जिसने बाद में राजनीति में कदम रखा और कई बार विधायक भी बना। मुख्तार बांदा की जेल में बंद था। उसकी तबीयत खराब चल रही थी। 28 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार का निधन हो गया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा