Akhilesh Yadav Tweet: इन दिनों भाजपा और समाजवादी पार्टी में जुबानी जंग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी में चल रही अंदरूनी कलह पर एक बार फिर से तंज कसा है। एक्स पर पोस्ट करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा कि ‘न संगठन बड़ा होता है, न सरकार। सबसे बड़ा होता है जनता का कल्याण।’
न संगठन बड़ा होता है, न सरकार। सबसे बड़ा होता है जनता का कल्याण।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 19, 2024
दरअसल संगठन और सरकार तो बस साधन होते हैं, लोकतंत्र में साध्य तो जनसेवा ही होती है। जो साधन की श्रेष्ठता के झगड़े में उलझे हैं, वो सत्ता और पद के भोग के लालच में है, उन्हें जनता की कोई परवाह ही नहीं है।
भाजपाई…
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यूपी बीजेपी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दिल्ली बुलाया गया था। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा था कि संगठन सरकार से बड़ा है, संगठन से बड़ा कोई नहीं होता है। तब से यूपी में सियासत गर्मा गई है। सपा और बीजेपी में तब से जुबानी जंग चल रही है।
सपा प्रमुख ने ट्वीट कर कसा तंज
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट किया कि ‘न संगठन बड़ा होता है, न सरकार। सबसे बड़ा होता है जनता का कल्याण। दरअसल संगठन और सरकार तो बस साधन होते हैं, लोकतंत्र में साध्य तो जनसेवा ही होती है। जो साधन की श्रेष्ठता के झगड़े में उलझे हैं, वो सत्ता और पद के भोग के लालच में है, उन्हें जनता की कोई परवाह ही नहीं है।
भाजपाई सत्तान्मुखी है, सेवान्मुखी नहीं!’
सपा प्रमुख के इस ट्वीट के बाद अब देखना यह है कि बीजेपी सपा प्रमुख के इस ट्वीट पर क्या प्रतिक्रिया देती है।
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को मिलेगी सब्सिडी : शिवराज सिंह चौहान